इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और सीधी जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम-‘स्वच्छता एक मंत्र’ की दूसरी शाम को शास्रीय और लोक विधाओं की प्रस्तुतियां दी गयी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर आर.बी. सिंह, साहित्यकार शिवशंकर मिश्र सरस, अनूप मिश्रा ने दीप प्रज्वलन करके किया।
मेरे बापू नाटक का मंचन : कार्यक्रम की शुरुआत सविता यादव के बुंदेली गायन से हुई और उसके बाद नेहा सिंह राजपूत ने आल्हा की प्रस्तुति दी। दिल्ली से श्री राम सांकला और उनके दल ने कथक और छाऊ के माध्यम से गांधी जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। राजस्थान का चरी और हरियाणा के दल ने फाग प्रस्तुत क़िया। इंद्रवती नाट्य समिति की ओर से ‘मेरे बापू’ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का अंत फूलों की होली से हुआ,जिसको सोनाली चक्रवर्ती और उनके दल ने प्रस्तुत किया।
व्यवस्था में बाबूलाल कुन्देर, रामनरेश सिंह चौहान, रोशनी प्रसाद मिश्र, नरेन्द्र बहादुर सिंह, नीरज कुन्देर, रजनीश जायसवाल, प्रजीत साकेत, करुणा सिंह, संतोष द्विवेदी, नेहा सिंह कुन्देर, कुनाल गोस्वामी, डेविड सोलंकी, रूपेश मिश्र, मनीष यादव, शिशुपाल सिंह,अंकुश सिंह, भारती शुक्ला, डेविड सोलंकी अरविंद पटेल उपस्थित रहे। संचालन विवेक रंजन ने और कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मधुकांत मिश्र ने किया।

