इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। हिंदी के शीर्ष 100 सहित्यकारों की सूची में इंदौर के ख्यात उपन्यासकार श्री शरद पगारे 36 वें स्थान पर पहुंच गये हैं ।#राही_रैंकिंग_ऑफ_100_टॉप_राइटर्स की सूची में उन्हें यह स्थान दिया गया है। खास बात यह है कि श्री शरद पगारे पिछले साल इस शीर्ष सूची में 48 वें स्थान पर थे। इस हिसाब से उन्होंने शीर्ष क्रम में उन्होंने लंबी छलांग लगाई है। इससे यह भी ज़ाहिर होता है कि पाठकों में उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आपको बता दें जयपुर की #राही_रैंकिंग_संस्था 2016 से यह विश्व स्तरीय रैंकिंग सूची जारी करती आई है। श्री शरद पगारे पिछले 60 वर्षों लगातार लेखन कर रहे हैं। अब तक उनके 8 उपन्यास और 10 कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें हाल ही उन्हें प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार #केके_बिड़ला_फाउंडेशन के #व्यास_सम्मान से विभूषित किया गया है। इस पुरस्कार की राशि चार लाख रुपए है। व्यास सम्मान से विभूषित होने वाले म.प्र. के श्री पगारे पहले साहित्यकार हैं। वे इंदौर के एकमात्र ऐसे साहित्यकार हैं जिन्हें #राही_रैंकिंग में स्थान दिया गया है।

