Wednesday, August 19, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मशेल्टर होम: सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म

शेल्टर होम: सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म

सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। हिंदी फ़िल्म “शेल्टर होम” 28 नवम्बर को प्रदर्शित होगी। फ़िल्म की कहानी बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड  से प्रेरित है। इस संवेदनशील विषय पर बनी फ़िल्म को पहले ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रदर्शित किया जा चुका है, जहाँ इसे सराहना मिली है। फिल्म के निर्देशक कुमार नीरज ने यह जानकारी दी। चार महिला प्रोड्यूसरों ने बनाई फ़िल्म: कुमार नीरज ने बताया, फ़िल्म का निर्माण चार महिला निर्माताओं—वैशाली देव, बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह ने किया है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर रचनात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण है। फ़िल्म में अनिल कुमार यादव (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, वाराणसी) और दीपक शर्मा (ए.एस.पी., तिहाड़ जेल) महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फ़िल्म का कैमरा वर्क गदर”  फेम  नजीब खान ने किया है और कोरियोग्राफी  गणेश आचार्य द्वारा की है।परदे पर इन कलाकारों की भूमिका: फ़िल्म में राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नाजनीन पटनी, निशाद राज राणा, उरजान इच्छापोरिया, दिव्या त्यागी, अनामिका पांडे, शनीशा मौर्या, आशीष सिंह चौहान, जे.पी. शुक्ला, अनिल कुमार यादव, दीपक शर्मा, प्राची मिश्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकार अपनी भूमिकाओं में दिखाई देंगे। आगे पढ़िये – NSD मुंबई, हर युवा कलाकार के लिये अवसरों का विस्तार  https://indorestudio.com/nsd-mumbai-yuva-kalakar/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास