नई दिल्ली : अगर आप इस वीकेंड पर कुछ अच्छा प्लान करने का मूड बना रहे हैं, लेकिन दिल्ली से बाहर जाने का प्लान नहीं कर रहे हैं तो कनॉट प्लेस आइए. दिल्ली की धड़कन कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में कॉमेडिशन शिवम लूथरा लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए 29 जुलाई को शो करने वाले हैं.
खास बात ये है कि इस शो में देश के कोने कोने से लोग आ रहे हैं. 29 जुलाई की शाम को होने वाले इस शो में हंसी के हंसगुल्लों के साथ स्वादिष्ट खानों और कई तरह की ड्रिंक्स का भी लुत्फ उठाया जा सकता है. शो के आयोजकों का कहना है कि इस हंसी ठहाकों के प्रोग्राम में कई तरह के भारतीय व्यंजन का भी आनंद ले सकते हैं. यह शो शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपको 999 प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे. शो कनॉट प्लेस एम-38 में आयोजिय किया जा रहा है. इसमें जाने के लिए आपको पहले टिकट कंफर्म करवाना होगा, इसके लिए आप ऑनलाइन बुकिंग या फिर 8800661263/9717304098 नंबरों पर फोन कर सकते है.

