इंदौर,कला प्रतिनिधि। इंदौर के श्रीराम चौहान को होली के पर्व पर इंदौर में निकाले जाने वाले रंगोत्सव गैर के लिये श्रेष्ठ फोटोग्राफ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वे विगत 40 वर्षों से फोटोग्राफी के पेशे में हैं। पत्र-पत्रिकाओं के साथ ही शौकिया तौर पर भी फोटोग्राफी कर रहे हैं। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय चित्रांजली फोटो प्रतियोगिता के लिये मिला है।
(नीचे श्रीराम के पुरस्कृत की तस्वीर)
स्व. महेन्द्र चौधरी की स्मृति में प्रतियोगिता: इस प्रतियोगिता को हर साल ख्यात छायाकार स्व. महेन्द्र चौधरी की स्मृति में आयोजित की जाती है। इसमें देशभर के शौकिया एवं व्यावसायिक छायाकार भाग लेते हैं। यह एक खुली प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता के लिये इस वर्ष करीब 7000 फोटोग्राफ आये थे। इस प्रतियोगिता मे श्रीराम चौहान ने इन्दौर में प्रतिवर्ष रंगपंचमी पर निकलने वाले रंग उड़ाते ‘गैर’ की फोटोग्रोफर्स ने तस्वीरें भेजी थी। उनमें से इस पारंपरिक रंगोत्सव वाली श्रीराम चौहान की तस्वीर को ‘श्रेष्ठ फोटो प्रोत्साहन’ पुरुष्कार के लिये चुना गया। इस छायाचित्र को प्रदर्शनी में लगाये जाने के साथ ही मिनिस्टी ऑफ कल्चर भारत सरकार की काफी टेबल बुक में भी प्रकाशित किया गया है।

