Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसीधी सिनेमा क्लब में आएंगी अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा

सीधी सिनेमा क्लब में आएंगी अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। सीधी सिनेमा क्लब का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस अवसर पर हर रविवार अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा जी की फिल्मों का लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में गीता जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने मुंबई से सीधी आ रही हैं। गीता अग्रवाल शर्मा आगामी 24 और 25 जून को सीधी में रहेंगी।टीवी शो से कैरियर की शुरूआत: गीता जी ने अपने करियर की शुरुआत ‘कैसा ये इश्क है’ जैसे टीवी शो से की और 2007 की फिल्म ‘फोटो’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने कॉमेडी फिल्म ‘मुबारकां’ में अभिनय किया और फिर ‘ओएमजी 2’ में मां का रोल मिला जिसमे पंकज त्रिपाठी की पत्नी के कैरेक्टर में दिखाई दीं। गीता अग्रवाल ने ‘लापता लेडीज’ में मां यशोदा का रोल किया। इसके पहले उन्होंने बड़े बजट की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फाइटर’ में उषा की भूमिका भी निभाई, 12 फैल में विक्रांत मेसी की मां का बहुत ही दमदार किरदार निभाया। इसके अतिरिक्त उनकी फिल्मों की सूची में फुकरे 3, अल इंडिया रैंक, सबाश मिट्ठू, छपाक, पट्टी पत्नी और वो, रैड, भाग मिल्खा भाग, दिल्ली 6 सहित दर्जनों फिल्में शामिल हैं।

हर हफ्ते नि:शुल्क फिल्म का प्रदर्शन: इंद्रवती नाट्य समिति, यूसीएन मास पब्लिक स्कूल और ट्रांसफ्रेम द्वारा सीधी सिनेमा क्लब के माध्यम से हर हफ्ते निःशुल्क और ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई जाती हैं जिसकी शुरुआत जून 2023 में हुई थी। सीधी सिनेमा क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन यूसीएन मास पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।  https://indorestudio.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास