कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। सीधी सिनेमा क्लब के दूसरे पड़ाव की शुरुआत सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में हुई। कल्ब में इंद्रवती नाट्य समिति, ट्रांसफ्रेम और आर्ट ऑन क्लिक द्वारा माध्यम से हर हफ्ते निःशुल्क और ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई जाती हैं। इसी कड़ी में सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में ‘OMG-2’की स्क्रीनिंग की गई।
अमित राय द्वारा निर्देशित फ़िल्म: ओएमजी 2 हिंदी भाषा की एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म है, जो अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम, गीता अग्रवाल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में है। यह फिल्म यौन शिक्षा के विषय पर आधारित है।
दीप प्रज्जवलित कर हुआ शुभारंभ: दूसरे पड़ाव का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया है। इस अवसर पर सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक इंजी.आर.बी.सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, नीरज कुंदेर, प्रवीण सिंह चौहान, मानिंद अली के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
अमित राय ने की बच्चों से बात: फिल्म के निर्देशक अमित राय ने ऑनलाइन जुड़कर सभी बच्चों से बातचीत की। इसके बाद फिल्म की शुरुआत हुई। फिल्म स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की अभिनेत्री गीता अग्रवाल शर्मा ने विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों से फिल्म और विद्यालयों में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
सामाजिक संदेश वाली फिल्म देखने का अनुरोध: कार्यक्रम के अंत में सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक इंजी.आरबी.सिंह ने बच्चों से हर हफ्ते एक सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म देखने का अनुरोध किया। सीधी सिनेमा क्लब के इस कार्यक्रम का संयोजन आर्या सिंह बघेल ने किया। https://indorestudio.com/donate/

