Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसीधी के कला ग्राम में लोक कलाकारों ने दी मनभावन प्रस्तुति

सीधी के कला ग्राम में लोक कलाकारों ने दी मनभावन प्रस्तुति

 कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। विश्व आदिवासी दिवस पर सीधी ज़िले में हुए विभिन्न आयोजनों के साथ ही ग्राम बकवा में भी विशेष रूप से उत्सव मनाया गया। इसमें लोक कलाकारों की विभिन्न मंडलियों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियां दीं।रंगारंग प्रस्तुतियों ने बाँधा समा: कुल देवता की पूजा के साथ नृत्य प्रस्तुति: कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से अपने कुल देवता की पूजा की और उसके बाद उनके कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। सबसे पहले नन्हें घासी एवं साथी कलाकारों ने घसिया करमा नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके बाद बुद्धसेन यादव एवं साथी कलाकारों ने अहिराई लाठी नृत्य की प्रस्तुति दी। उनके बाद रावेंद्र सिंह एवं साथी कलाकारों ने गोंडी सइला नृत्य किया इसके बाद लाल बहादुर घासी एवं दल ने गुदुम बाजा नृत्य की प्रस्तुति दी। गुदुम बाजा ने सभी का दिल जीता: कार्यक्रम में कलावती घासी ने अपने साथियों के साथ छपइया नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने साथियों के साथ सुआ नृत्य की प्रस्तुति भी दी। लोक नृत्य संगीत के इस कार्यक्रम के अंत में बुधनी घासी और लल्ली घासी ने अपने साथियों के साथ हिंदुली व कजरी गीत की प्रस्तुति दी। सभी की प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक रही, जबकि गुदुम  बाजा ने सभी का दिल जीत लिया। जल्द ही बनेंगे 10 स्टे होम: कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा रंग निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र ने आयोजन की भूमिका रखी। उन्होंने कहा कि लोक कला ग्राम ‘बकवा’ में टूरिज्म बोर्ड भोपाल के सहयोग से जल्द ही 10 “होम स्टे” बनाये जाएंगे। इसका कलाकारों के साथ ही यहाँ आने वाले पर्यटकों का भी आकर्षण बढ़ेगा। स्थानीय लोक कलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम,चंद्रपाल सिंह उइके, पूर्व सरपंच सिलवार, कनक कुमार द्विवेदी गायक, विजय बहादुर कुशवाहा, गंगा सिंह चौहान, राजकुमार जायसवाल,जगन्नाथ जायसवाल, विनोद पाण्डेय, रामपाल सिंह शिक्षक,अमित तिवारी, रामसत्य यादव सहायक सचिव बकवा,माध्यम भोपाल से विपिन सिंह चंदेल एवं साथी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जबकि  इन्द्रवती नाट्य समिति रजनीश जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही।कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरित: कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इसके बाद रजनीश जायसवाल ने सभी अतिथियों दर्शकों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया। यह आयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति एवं एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इसे आर्ट ऑन क्लिक प्रायोजित किया था। संयोजन इन्द्रवती लोक कला ग्राम बकवा और प्रबंधन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी का रहा। सहयोग सुनील चौधरी, प्रवीण सिंह चौहान और ग्राम पंचायत बकवा का रहा। आगे पढ़िये,जबलपुर में विवेचना रंगमंडल की नई नाट्य प्रस्तुति पर ख़ास रिपोर्ट –

एनएसडी, रंगमंडल के 7 सुपरहिट नाटक! हर प्रस्तुति का अलग ‘रंग’

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास