इंदौर स्टूडियो,कला प्रतिनिधि। सीधी में बाल नाट्य कार्यशाला के समापन पर भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखित नाटक ‘अंधेर नगरी’ का रजनीश जायसवाल के निर्देशन में मंचन हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के संचालक आशीष जायसवाल,इंद्रवती नाट्य समिति के रंगकर्मी रोशनी प्रसाद मिश्र और रजनीश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दर्शकों ने नाटक की जमकर सराहना की। नाटक में संगीत परिकल्पना प्रजीत साकेत का था तथा गायन और हरमोनियम वादन में सहयोग कर रहे थे सृजन मिश्र। सम्पूर्ण आयोजन इंद्रवती नाट्य समिति एवं श्री राधा कृष्ण विद्या मंदिर हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में था, प्रायोजन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी, प्रबंधन आर्ट ऑन क्लिक और संयोजन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी का रहा। विशेष सहयोग प्रवीण सिंह चौहान एवं सुनील चौधरी का था।

