Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसीधी में आज से महाउर नाट्य और 7 जनवरी से विंध्य इंटरनेशनल...

सीधी में आज से महाउर नाट्य और 7 जनवरी से विंध्य इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। आज़ादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर इंद्रवती नाट्य समिति, सीधी रंगमंच के द्वारा छठवें महाउर नाट्य महोत्सव का आयोजन 4 से 6 जनवरी तक वैष्णवी गार्डन सीधी में किया जा रहा है। महोत्सव में इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा चलाए जा रहे 75 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के दौरान तैयार किए गए 3 नाटकों का मंचन प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। दिनांक 4 जनवरी को नीरज कुंदेर द्वारा निर्देशित नाटक ‘मथानी लुहार’ का मंचन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि रीवा विधायक व पूर्व मंत्री म.प्र शासन श्री राजेंद्र शुक्ल जी, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री बाबूलाल दाहिया जी रहेंगे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री जयराम शुक्ल जी करेंगे।5 जनवरी को नाटक ‘पागल’ का मंचन: दिनांक 5 जनवरी को शिवा कुंदेर द्वारा निर्देशित नाटक पागल का मंचन किया जाएगा। दूसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी डॉ. राजेश मिश्र जी व विशिष्ट अतिथि टाटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक इंजी. आर. बी. सिंह जी होंगे।नकार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष भाजयुमो मध्य प्रदेश श्री विवेक सिंह जी करेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन दिनांक 6 जनवरी को रोशनी प्रसाद मिश्र द्वारा निर्देशित नाटक बंका बैगा का मंचन भाजपा जिलाध्यक्ष सीधी श्री इंद्रशरण सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सीधी श्रीमती पूनम सोनी जी की विशिष्ट आतिथ्य और वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरिजा शंकर जी की अध्यक्षता में किया जाएगा।तीसरे विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन: द्वितीय संस्करण के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद ट्रांसफ़्रेम, आर्ट ऑन क्लिक और इंद्रवती नाट्य समिति, डॉ अनूप मिश्रा के विशेष सहयोग द्वारा तीसरे विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन 7 से 9 जनवरी वैष्णवी गार्डन सीधी में करने जा रहा है। विफएमपी विंध्य का पहला और प्रदेश का तीसरा अंतर्रष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव है जिसमें 40 से ज़्यादा देशों से 350 फ़िल्में फ़ेस्टिवल में हिस्सा ले रहीं हैं। सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों को इंटरनेशनल, नेशनल व स्टेट तीन श्रेणियों में चुना जाएगा और चुनी गई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा। फिल्म महोत्सव में मुंबई से निर्देशिका व अभिनेत्री प्रतिभा सुमन जी, अभिनेत्री अन्नपूर्णा सोनी, अभिनेता बासु सोनी उपस्थित रहेंगे। फ़िल्म ‘टर्टल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग: महोत्सव निदेशक प्रवीण सिंह चौहान के अनुसार, इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक दिनेश यादव की फीचर फिल्म टर्टल जिसमें संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं, की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। फ़ेस्टिवल में अलग-अलग देशों की फ़िल्मोग्राफ़ी नज़र आएगी। ईरान, जर्मनी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और भारत सहित कई देशों की फ़िल्में देखने को मिलेंगी। फ़ेस्टिवल में मध्य प्रदेश के फ़िल्ममेकर्स की फ़िल्मों और आदिवासियों के जीवन से जुड़ी हुई फ़िल्मों का विशेष सेक्शन रखा गया है जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों में बनी हुई आदिवासी जीवन पर केंद्रित फ़िल्में भी दिखाई जाएँगी। संयोजक नीरज कुंदेर ने बताया कि भारत के कई राज्यों से फ़ीचर फ़िल्म के निर्देशक महोत्सव में शिरकत करेंगे। मध्य प्रदेश और विंध्य के नए फ़िल्मकार और सिनेमा प्रेमियों का महोत्सव में जमावड़ा लगेगा।

#सीधी #महाउर_नाट्य_उत्सव #विंध्य_फ़िल्म_इंटरनेशनल_उत्सव #लुहार_मथानी #पागल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास