Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंसीधी में 'तीन सयाने' की शानदार प्रस्तुति

सीधी में ‘तीन सयाने’ की शानदार प्रस्तुति

कला प्रतिनिधि (इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम)। सीधी में 21 दिवसीय निःशुल्क प्रस्तुति परक बाल नाट्य कार्यशाला का दो दिवसीय समापन कार्यक्रम शहर के स्थानीय बैजनाथ सभागार में संपन्न हुआ। पहले  दिन सीधी कोतवाली के नगर निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के मुख्य आतिथ्य,डॉ.राजकरण शुक्ला और डॉ.शिवशंकर मिश्र ‘सरस’ के विशिष्ट आतिथ्य तथा धीरज सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम रोशनी प्रसाद मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के आयोजन और प्रस्तुति प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी दी। नाटक में बाल अभिनेताओं की अभिनय अदायगी, वेशभूषा और संगीत काबिले तारीफ़ थी,बाल कलाकारों ने नाटक की शानदार प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी श्रोता एवं दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नाट्य रूपांतरण,संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन सीधी के युवा नाटककार, रंग निर्देशक रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया था।

कोरोना काल के उपरांत लंबे अरसे बाद सीधी के दर्शकों को नाटक देखने को मिला जिससे वह काफी आनन्दित थे,नाटक चुटीले संवाद और हास्य व्यंग्य के माध्यम से परसाई जी की पीड़ा को दर्शकों तक पहुँचाने में सफल रहा।नाटक में सहायक निर्देशन अभिलाषा सिंह का था, साथ ही नृत्य संरचना आरती यादव,वेशभूषा करुणा सिंह,आरती,अभिलाषा, प्रकाश व्यवस्था रजनीश जायसवाल, संगीत सहयोग प्रजीत साकेत,मंच व्यवस्था संतोष द्विवेदी,संयोजन सुनील चौधरी, कार्यशाला समन्वयन नीरज कुंदेर का था।अन्य सहयोगी में नरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह,शिवनारायण कुंदेर, हरिनारायण चढ़ार,आराधना, पूजा केवट, श्रवण मिश्र, योगेश्वर तिवारी,उपेंद्र सिंह,प्रह्लाद मिश्र थे।

शहर की अग्रणी नाट्य संस्था इंद्रवती नाट्य समिति सीधी के संयोजकत्व में एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसाइटी सीधी ने 21 दिवसीय निःशुल्क बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया था।  प्रबंधन डॉ अनूप मिश्र तथा प्रायोजन आर्ट ऑन क्लिक ने किया। कार्यक्रम में हितेन्द्रनाथ नगर निरीक्षक कोतवाली सीधी, डॉ.राजकरण शुक्ला, डॉ.शिवशंकर मिश्र, धीरज सिंह,अजीता द्विवेदी,प्रसन्न सोनी,बाबूलाल कुंदेर, अखिलेश चतुर्वेदी,रोहिणी तिवारी,सुनील भुरतिया, प्रकाश प्रजापति सहित कई सुधी दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों ने बाल कलाकारों की सराहना की। बाद में प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया फिर प्रतिभागियों ने कार्यशाला अपने अनुभव शेयर किए और अंत में नीरज कुंदेर ने सभी अतिथियों, दर्शकों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास