कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टुडियो। इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा आयोजित 75 दिवसीय प्रस्तुति परक आवासीय नाट्य कार्यशाला में इन दिनों फिल्म निर्माण का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण प्रवीण सिंह एवं शिव नारायण कुन्देर द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के तहत कलाकारों को कहानी लेखन, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखना,डॉयलॉग लिखना, कैमरा तकनीक,मोबाइल फोन से फिल्म बनाने की तकनीक, कैमरा एंगल, कैमरा फ्रेम जैसे पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यशाला के दौरान छात्रों को कलात्मक फ़िल्मों से भी परिचित करवाया गया जिससे वो फिल्म के अभिनय,संगीत,सेट और निर्देशन के जैसे सभी पक्षों को समझ सकें। फ़िल्म निर्माण प्रक्रिया के साथ-साथ शिव नारायण कुंदेर द्वारा कल्लरी पेयट्टू का भी अभ्यास कराया जा रहा है जिससे अभिनेता का शरीर विभिन्न शैलियों के नाटकों एवं फिल्मों को आसानी से करने हेतु तैयार हो सके। कार्यशाला का प्रबंधन आर्ट ऑन क्लिक,संयोजन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसायटी एवं समन्वयन रंगपटल परफार्मिंग आर्ट सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।

