सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। अमेरिकी एक्शन थ्रिलर ‘मंकी मैन’ में अपना किरदार निभाने के लिये सिकंदर खेर ने 12 किलो से अधिक वज़न बढ़ा लिया है। वे कहते हैं, मैं अपने किरदार को पूरी तरह से जीने की कोशिश करता हूं और 12 किलो वज़न बढ़ाने के बाद मैं यह पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि मैं फिल्म में अपनी भूमिका वाला ‘मंकी मैन’ ही हूं। हॉलीवुड में सिकंदर खेर की यह डेब्यू फ़िल्म है। इसे पॉल अंगुनवेला,जॉन कोली और देव पटेल ने मिलकर ने लिखा है और तीनों निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। सिकंदर ने कहा,’फ़िल्म ‘मंकी मैन’ मेरे लिये नये दर्शकों तक पहुंचने का माध्यम है और मैं इस फ़िल्म के लिये हर संभव कोशिश करना चाहता हूं। फिल्म में मेरे पार्ट के एक भारी-भरकम बॉडी की जरूरत है। इसीलिये मैंने अपनी भूमिका के अनुरूप अपनी संरचना को बदलने के लिये मेहनत की है। वज़न बढ़ाया है। मैं किरदार के सचाई के करीब रखना चाहता हूं। मेरे रील लाइफ के किरदार मेरे लिए बहुत अहम रहे हैं। मैं अपने किरदारों की तरह दिखने की कोशिश करता हूं। उनकी तरह सोचता हूं और काम करता हूं। फिलहाल यह पूरे विश्वास से कह सकता हूं इस समय मैं बिल्कुल मंकी मैन वाले अपने किरदार जैसा ही हूं।
सिकंदर खेर बने ‘मंकी मैन’, 12 किलो वज़न बढ़ाया, हॉलीवुड में डेब्यू को तैयार
RELATED ARTICLES

