सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो। सिकंदर खेर अपने अगले प्रोजेक्ट ‘चिड़िया उड़’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हरमन बावेजा और विक्की बाहरी द्वारा निर्मित यह शो MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। इस शो का निर्देशन मराठी निर्देशक रवि जाधव करेंगे, जो बैंजो, छत्रपति शिवाजी और टाइमपास डुओलॉजी जैसी सुपर सफल फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। शो में स्लमडॉग मिलियनेयर फेम मधुर मित्तल भी अहम भूमिका में होंगे। जैकी श्रॉफ, जो पहले सिकंदर खेर के साथ 2019 की स्लीपर हिट, रोमियो अकबर वाल्टर में काम कर चुके हैं, सिकंदर खेर के साथ मुख्य भूमिका में ‘चिड़िया उड़’ के कलाकारों में शामिल होंगे। सिकंदर डिज़्नी+ हॉटस्टार के पारिवारिक क्राइम ड्रामा वेब शो, ‘आर्या’ की दूसरे भाग में अपनी भूमिका के लिए बेहद सराहे गए हैं। ‘चिड़िया उड़’ में वे एक चुनौतीपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे। सिकंदर ने कहा, “चिड़िया उड़ के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है,इस शो के ज़रिये हम अलग तरह के दर्शकों को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही साथ ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश भी है। यह शानदार अवसर मुझे मिला है, इसके लिये मैं हरमन और विक्की का आभारी हूं।
सिकंदर खेर ‘चिड़िया उड़’ में जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे
RELATED ARTICLES

