Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंपंजाबी, बॉलीवुड के संगम से सजेगी 3 अगस्त की शाम, इस खास...

पंजाबी, बॉलीवुड के संगम से सजेगी 3 अगस्त की शाम, इस खास जगह होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली: दिल चोरी साड्डा हो गया फेम सिंगर सिमर कौर दिल्ली में 3 अगस्त को लाइव शो करने वाली हैं. इस शो में सिमर कौर के साथ कई बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नजर आएंगे. वीकेंड पर होने वाले इस कार्यक्रम में आपको बॉलीवुड के ट्रेडिशनल सॉन्ग के साथ पंजाबी मिक्स का मजा मिलेगा. सिमर कौर की मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज न सिर्फ आपके दिल को सुकून दिलाएगी. गाने के अफसानों में शामिल होकर आप कुछ देर के लिए अपनी सारी परेशानियों को भूल जाएंगे.

दिल्ली में कहां आयोजित है कार्यक्रम
प्रोग्राम दिल्ली के कनॉट प्लेस के जनपथ रोड स्थित 52 अतुल ग्रोवर रोड पर आयोजित किया गया है.

क्या है प्रोग्राम की टाइमिंग
बता दें कि यह प्रोग्राम दिल्ली के दिल कहे जाने वाले सीपी में आयोजित किया जा रहा है. शनिवार का दिन होने के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकें, इसलिए प्रोग्राम को शाम 8 बजे से रात को 11.55 बजे तक आयोजित किया जा रहा है.

इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आपको महज 100 रुपये खर्च करने होंगे. आप ऑनलाइन टिकट बुक करके इस संगीतमय शाम का हिस्सा बन सकते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास