देवास की युवा कलाकार सोनाली चौहान की मूर्तिकला एवं चित्रकला की एकल प्रदर्शनी “अनवरत ” मुम्बई की प्रतिष्ठित जहाँगीर आर्ट गैलरी में 1 अक्टूबर से लगने जा रही है। सात दिवसीय इस प्रदर्शनी में सोनाली ने सिरेमिक मिट्टी के शिल्प तैयार किये हैं साथ ही 15 से अधिक केनवास पर चित्र उकेरे हैं।

प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं को महसूस कराते उनके चित्र और सिरेमिक शिल्पों में साधारण पत्तियों के आकार और लयात्मक रेखाओं का अनूठा संयोजन है जो उनकी इस कला यात्रा में निरंतर बना हुआ है।

इससे पहले भी सोनाली चौहान की कई एकल व समूह कला प्रदर्शनियां देश-विदेश में आयोजित हो चुकी है जिसमे प्रमुखतः रशिया, चीन, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी आदि व भारत में अनेक प्रतिष्ठित स्थानों पर। मुम्बई में यह प्रदर्शनी 1अक्टोबर 2019 से 7 अक्टोबर 2019 तक सुबह 11 से शाम 7 बजे तक अवलोकनार्थ रहेगी।


