Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंमराठी के संवर्धन के लिए श्रीति राशिनकर को सम्मान

मराठी के संवर्धन के लिए श्रीति राशिनकर को सम्मान

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। साहित्य और भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इंदौर की श्रीति राशिनकर को उनके समर्पित कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘समर्पण सम्मान’ से नवाजा गया है। वे ‘आपले वाचनालय, साहित्य कला संस्कृति केंद्र’ के माध्यम से लंबे समय से भाषा के प्रति अपनी सेवाएं दे रही हैं।Shruti Rashinkar of 'Aaple Vachanalaya' was honored by the 'Brihanmaharashtra Mandal, Delhi'. उन्हें यह विशेष सम्मान मराठी भाषियों की शीर्ष और केंद्रीय संस्था बृहन्महाराष्ट्र मंडल, दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि बृहन्महाराष्ट्र मंडल वर्तमान में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस गौरवमयी अवसर पर संस्था द्वारा उन समर्पित सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित करने की एक शृंखला चलाई जा रही है, जिन्होंने मंडल के कार्यों और उद्देश्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।Shruti Rashinkar of 'Aaple Vachanalaya' .भाषा उन्नयन के लिए मिला यह गौरव: श्रीति राशिनकर को यह सम्मान मुख्य रूप से मराठी भाषा की परीक्षाओं के सफल संचालन और निबंध स्पर्धाओं के माध्यम से भाषा के संवर्धन व उन्नयन (विकास) में दिए गए उनके विशिष्ट अवदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर बृहन्महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी मदन बोबडे, अनिल दामले और श्रीमती बोबडे ने श्रीति राशिनकर को शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। संस्था के सदस्यों ने उनके इस भाषा-प्रेम और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आगे पढ़िये – 28 साल से क्यों चल रहा है ताजमहल का टेंडर? https://indorestudio.com/tajmahal-ka-tender-drama-nsd-review/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास