Saturday, September 12, 2026
Homeकला खबरेंकिसके नाम कौन सा पुरस्कार, 71 वें फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट

किसके नाम कौन सा पुरस्कार, 71 वें फिल्म अवॉर्ड्स की लिस्ट

Getting your Trinity Audio player ready...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में शानदार रहा। इसमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में अभिनेता मोहनलाल दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके साथ ही शाहरूख ख़ान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी जैसे सिने कलाकार भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए हैं। आइये देखते है अवॉर्ड पाने वाले प्रमुख कलाकारों की लिस्ट।

फिल्म जवान के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है शाहरुख खान को। यह उनका पहला नेशनल अवार्ड है जो बॉलीवुड के बादशाह के लिये बड़ा महत्व रखता है। उनकी ही तरह  विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल में उनके अभिनय के लिये बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया है। समारोह में रानी मुखर्जी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्हें मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में अभिनय के लिये बेस्ट एक्टर का ख़िताब मिला है। और बाकी कलाकारों में ख़ास रहे –

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता विजय राघवन फिल्म पुक्कालम
मुथुपेट्टई सोमू भास्कर फिल्म पार्किंग
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  उर्वशी फिल्म उल्लोज़ुक्कु और जानकी बोदीवाला फिल्म वश
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 12वीं फेल, इसका निर्देशन विदु विनोद चौपड़ा ने किया है।
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म फ़्लावरिंग मैन
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र गॉड वल्चर एंड ह्यूमन
सर्वश्रेष्ठ एवी जी सी एनिमेशन वी एफ एक्स फिल्म हनुमान
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म, करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन  सुदीप्तो सेन, द केरला स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म गिद्ध, द स्कैवेंजर
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार सुकृति वेणी बंद्रेड्डी फिल्म गाँधी तथा चेत्तु
कबीर खंडारे फिल्म जिप्सी और
त्रिशा ठोसर, श्रीनिवास पोकले, भार्गव जगताप फिल्म नाल 2

रिपोर्ट इंदौर स्टूडियो, स्त्रोत पीआईबी, तकनीकी सहयोग ट्रिनिटी आडियो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास