Wednesday, September 9, 2026
Homeकला खबरेंसुरेखा सीकरी उर्फ़ दादी मां यानी समानांतर सिनेमा के मज़बूत स्तंभ का...

सुरेखा सीकरी उर्फ़ दादी मां यानी समानांतर सिनेमा के मज़बूत स्तंभ का ढहना

इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। बहुत कम अभिनेता या अभिनेत्री होते हैं जिनकी काया भी बोलती है, अभिनय के मामले में सुरेखा सीकरी एक ऐसी ही अभिनेत्री थीं जिन्हे आज की पीढ़ी दादी मां के रूप में जानती और खूब प्यार करती थी। रंगमंच की यह सशक्त हस्ताक्षर, समानांतर सिनेमा की मजबूत स्तंभ और जनमानस के दिलों में दादी मां के रूप में बसी 75 वर्षीय सुरेखा सीकरी जी आज हमारे बीच नहीं रहीं। आज शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थीं।पिछले दिनों उन्हें तब देखा गया था जब वे 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड लेने व्हील चेयर पर आईं थी, इस दौरान सभी लोगों उन्हें स्टैंडिंग अवेशन दिया फिर वे चाहे अक्षय कुमार हो या विकी कौशल या फिर उनकी फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना। सुरेखा जी को इसके पहले दो अन्य फिल्मों के लिए भी नेशनल अवार्ड मिल चुका था। इस अवार्ड के बाद उन्होंने कहा था कि ये अवार्ड तो लिखने वाली की कला पर है। (साभार : विकल्प विर्मश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास