कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन स्थित सोभा सिंह आर्ट गैलरी में आयोजित देश की अपनी तरह की पहली तीन दिवसीय ‘सस्टेनेबल कला प्रदर्शनी’ का समापन हो गया।
क्षेत्रीय सांसद मनीष तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस समारोह में उन्होंने पूरी तन्मयता से कलाकृतियों का अवलोकन कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांसद ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में संसाधनों का संतुलित दोहन और सस्टेनेबिलिटी अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
प्रदर्शनी के दौरान कला में टिकाऊपन और दीर्घकालिकता के व्यावहारिक प्रयोगों पर विशेष जोर दिया गया। इस अनूठे आयोजन में बाल कलाकारों, युवाओं के साथ-साथ श्रवण-बाधित और ऑटिस्टिक कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कलाकारों ने ड्रिफ्टवुड, पुरानी टेक्सटाइल, वेस्ट मेटेरियल और पुरानी कलात्मक वस्तुओं का पुनः उपयोग कर बेहद सुंदर पेंटिंग और स्टैचू तैयार किए थे। 60 से अधिक कलाकारों की कृतियों वाली इस प्रदर्शनी को डॉ. पुष्पिंदर कौर ने क्यूरेट और सुश्री पुनीत मदान ने संयोजित किया।
पंजाब और चंडीगढ़ ललित कला अकादमियों के अध्यक्षों ने इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय आयोजन अपनी अनूठी थीम और संगीत के समावेश की वजह से कला प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। आगे पढ़िये – LTG ऑडियोरियम में ‘गूँजा टुइयाँ गाँव’ के लोग का ठहाका https://indorestudio.com/tuiyan-gaon-ke-log/
सांसद मनीष तिवारी ने सराही सस्टेनेबल कला प्रदर्शनी
RELATED ARTICLES

