Saturday, September 12, 2026
Homeकला खबरेंस्व. ताम्रकर से कुछ सीखना है तो सीखिये उनका जुनून

स्व. ताम्रकर से कुछ सीखना है तो सीखिये उनका जुनून

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। फिल्म समीक्षक और लेखक स्व. श्रीराम ताम्रकर से यदि कुछ सीखना हो तो जुनून सीखिए। फिल्म के प्रति उनका जुनून ही उन्हें ‘हिंदी सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया’ लिखने के ‍लिए प्रेरित कर सका और उन्होंने यह मुश्किल कार्य कर दिखाया’। यह बात आईजीएनसीए के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी ने कही। वे स्व. ताम्रकर रचित हिंदी सिनेमा इनसाइक्लोपीडिया के इंदौर में जारी किये जाने के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।सिनेमा आर्काइव पर हुई चर्चा: इस मौके पर सिनेमा आर्काइव को लेकर चर्चा भी। इसके पैनल में स्वानंद किरकरे, मयंक शेखर, सोनाली नरगुंदे, प्रो. संजय द्विवेदी, डॉ. सोनाली नरगुंदे, श्रीमती मंजुषा राजस जौहरी और अनुराग पुनेठा ने ‍हिस्सा लिया। पत्रकार और मीडिया क्रिटिक मयंक शेखर ने सिनेमा के आर्काइव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम ‘राजा हरिश्चंद्र’ जैसी फिल्म पर गर्व करते हैं, लेकिन यह पूरी फिल्म उपलब्ध नहीं है लेकिन अब फिल्म से कला, विज्ञान और कॉमर्स जुड़ गया है इसलिए सब कुछ आसान हो गया है। आईजीएनसीए जिस तरह से कला को सहेजने में लगा है वो तारीफ के योग्य है।असल में लोकल ही ग्लोबल: गीतकार और गायक स्वानंद किरकरे ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा ‍कि वे इंदौर में जन्मे और यही पर फिल्म के प्रति उनका शौक जागा। वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए और रास्ते खुलते गए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा ‍कि आज किसी को संसाधन के ‍लिए परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि लोकल ही ग्लोबल है। कोई भी महान फिल्म कहीं से भी निकल कर आ सकती है। आप अपने आसपास ही ढूंढिए, आपको रहमान, गुलज़ार और सलमान मिल जाएंगे। श्रीराम ताम्रकर की फिल्म समीक्षाएं पढ़ कर और फिल्म सोसायटी में कला फिल्में देख कर ही मेरा फिल्म देखने के प्रति नजरिया बदला।हम दिखाते हैं क्लासिक फिल्में: एसजेएमसी, डीएवीवी की डायरेक्टर सोनाली नरगुंदे ने कहा कि हम छात्रों को क्लासिक फिल्में दिखाते हैं ताकि उनमें फिल्म देखने की समझ पैदा हो। फिल्म केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं देखी जानी चाहिए बल्कि यह भी जानने की कोशिश की जानी चाहिए कि ‍फिल्मकार क्या कहना चाहता है। इस मौके पर विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी पैनल ने ‍दिए। इस अवसर पर संग्रहालय की पुस्तक “लता और सफर के साथी” और “सृष्टि का दिव्य स्वर अतिथियों को भेंट की गई। https://indorestudio.com/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास