Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरेंतानसेन समारोह में पंडित व्यास सम्मानित

तानसेन समारोह में पंडित व्यास सम्मानित

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। ग्वालियर में सर्द मौसम के बीच मोहम्मद गौस मकबरा परिसर में संस्कृति विभाग के अखिल भारतीय तानसेन समारोह का शुभ आरम्भ हो गया है। शुभारंभ संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया। इसमें मुंबई के संतूर वादक #पं_सतीश_व्यास को #राष्ट्रीय_तानसेन_अलंकरण और अभिनव कला केंद्र भोपाल के संचालक #पं_सुरेश_तांतेड़ को राष्ट्रीय #राजा_मानसिंह_तोमर_सम्मान से नवाजा गया।

औपचारिक शुरुआत से पूर्व तानसेन की समाधि पर ढोलीबुआ महाराजा ने हरिकथा और मिलाद का वाचन किया। इसके बाद समाधि पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। कोविड के कारण मुख्य द्वार पर संगीत रसिकों की इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक अदिति त्रिपाठी, निदेशक राहुल रस्तोगी और संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना उपस्थित थे। इस सत्र का संचालन अशोक आनंद ने किया।

अलंकरण पर पंडित सतीश व्यास ने कहा, उनकी इस सफलता के पीछे उनके पिता, माता और गुरु के अलावा पत्नी का विशेष योगदान है। एक कलाकार कला जगत में तभी बेहतर कर सकता है, जब उसे अपने घर में उपयुक्त माहौल मिले। उनकी पत्नी रेखा व्यास यह सहयोग दिया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में मप्र की सरकार नंबर एक पर हैं। यह उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग दी गईं प्रस्तुतियों के दौरान महसूस किया। राष्ट्रीय राजा मानसिंह सम्मान से सम्मानित पं. सुरेश तांतेड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के दौर में हम यह समारोह कर रहे हैं, इसके लिए छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक बधाई के पात्र हैं।

अतिथि के रूप में उपस्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर कला व संस्कृति के लिए समर्पित हैं। उन्हें उम्मीद है यह समारोह आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप में हमारे सामने आएगा।

#तानसेन_समारोह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास