Wednesday, May 20, 2026
Homeकला खबरें'तेरा हूं मैं, तेरे साथ रहूंगा' गीत का टीज़र रिलीज़, आशीर्वाद स्टुडियो...

‘तेरा हूं मैं, तेरे साथ रहूंगा’ गीत का टीज़र रिलीज़, आशीर्वाद स्टुडियो की नई पेशकश

इंंदौर,28 अप्रैल (स्टुडियो प्रतिनिधि)। शहर के साउंड स्टुडियो आर्शीवाद प्रॉडक्शन के बैनर तले दो नये गीत तैयार किये गये हैं। तेरा हूं मैं तेरे साथ रहूंगा..आर्शीवाद का नया गीत है। फिलहाल इसका टीज़र रिलीज़ किया गया है। आवाज़ और संगीत सुशांत त्रिवेदी का है। शब्द राघव सोनी और ज्योति ठाकुर के हैं। यह रोमानी गीत बॉलीवुड के ताज़ा ट्रेंड के करीब है। उम्मीद है श्रोता इसे पसंद करेंगे।

आशीर्वाद स्टुडियो ने अपना एक और नया रिप्राइज़ गीत भी रिलीज़ कर दिया है।मनोज मुंतशिर के लिखे इस गीत को वैसे तो नेहा और टोनी कक्कड़ ने गाया है और यह गीत अब सुनने वालों की ज़ुबान पर है। अब इसी गीत को इंदौर के युवा सिंगर सागर कालरा ने अपनी आवाज़ दी है। बोल हैं-मेरे तो सारे सवेरे / बाहों में तेरी ठहरे                            उनके इस रिप्राइज़ कवर में शब्द और संगीत के स्तर पर कुछ क्रिएटिव कोशिशें भी की गई हैं। यह काम किया है सुशांत त्रिवेदी और राघव सोनी ने। वीडियोग्राफी गुलशन कालरा और राहुल आहुजा की है।

( इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम  https://indorestudio.com/ कलाकारों और कला गतिविधियों  की वीडियो वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आप अपनी कला गतिविधियों के वीडियो ,सूचनाएं ,खबरें हमें indorestudio@gmail.com पर ई मेल कर सकते हैं। अपने शहर,कस्बे,गांव से जुड़े कलाकारों और कला आयोजनों की जानकारियां, वीडियो, उपलब्धि हमसे शेयर कर सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिये अपने सुझाव भेज सकते हैं। – टीम इंदौर स्टुडियो। )

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास