Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंनृत्य के शौकीनों के लिए दैट्स डांसिग का दिल्ली में होगा मंचन

नृत्य के शौकीनों के लिए दैट्स डांसिग का दिल्ली में होगा मंचन

नई दिल्ली : डांस के शौकीन लोगों के लिए 27 जुलाई को दिल्ली में एक खास प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. इस शो का नाम है, द डांसवर्क्स! इस शो में एक साथ डांस के 10 फॉर्म को सीखा जा सकता है. कार्यक्रम के आयोजकों को कहना है कि इसमें स्ट्रीट जैज़, फंक, कंटेम्परेरी, म्यूज़िकल थिएटर, गेयोरियल जैज़ जैसे इंटरनेशनल डांस फॉर्मस की कोरियोग्राफ़ी दिखाई देगी.

कोरियोग्राफर और द डांसवर्क्स की नई प्रतिभा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस शो में नवधारा इंडिया डांस थियेटर के साथ एशले लोबो के नए आने वाले प्रोडक्शन का काम भी दिखाया जा जाएगा. यह मंच उन लोगों के लिए एक नया मौका है, जो डांस में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं. इस शो में 65 डांसर्स हैं, जिनमें सीनियर डांसर से लेकर 10 साल के बच्चे शामिल हैं.

ये कोरियोग्राफर्स हैं प्रोग्राम का मेन हिस्सा

एश्ले लोबो – समकालीन (नवधारा इंडिया डांस थियेटर)

पंकज गुगलानी

रागिनी भजंका

शोहिनी दत्ता

तनिषा रिगो

कृति राव

बेंजामिन जैकब

देवस्मिता शर्मा

स्थान
आर्य सभागार, नई दिल्ली
सी-ब्लॉक, ईस्ट ऑफ कैलाश, इस्कॉन के पास, नई दिल्ली, दिल्ली 110065

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास