थिएटर ओलम्पिक में एनसीपीए की प्रस्तुति / निर्देशक- फौजिया जलाली
दिल्ली,कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टुडियो। राजधानी दिल्ली में 17 फरवरी से आठवां थिएटर ओलम्पिक्स जारी है । संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने इस महोत्सव का आयोजन किया है। इस आयोजन में देश-विदेश के रंग समूहों के नाटकों का मंचन और एम्बियंस परफारमेंस चल रहे हैं। इन्हें बड़ी संख्यां दर्शक देखने पहुंच रहे हैं।51 दिन तक यह आयोजन चलेगा । 8 अप्रैल को थिएटर ओलम्पिक्स का समापन होगा। इस कला महोत्सव में करीब 400 नाटक और 600 के करीब एम्बियंस परफॉरमेंस होंगे। एलाइड और अकादमिक गतिविधिया हो रही हैं। इनमें से काफी नाटक खेले जा चुके हैं। नाट्य विधा के कई विशेषज्ञों और युवा कलाकारों के प्रदर्शन हो चुके हैं। बहावलपुर हाऊस में मौजूद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के परिसर के साथ ही प्रतिदिन एलटीजी,कमानी,श्रीराम सेंटर,मुक्ताकाश और अभिमंच पर नाटक खेले जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस आयोजन में चीन,जापान,रूस,तुर्की,नेपाल जैसे देशों से आये नाटकों का भी प्रदर्शन किया गया है। इंदौर स्टुडियो के दर्शकों के लिये हम यहां खेले गये कुछ नाटकों की तस्वीरें प्रकाशित कर रहे हैं।