Saturday, September 12, 2026
Homeकला खबरें‘टीकाराम: द लास्ट फोक स्टार’ का अहमदाबाद में मंचन

‘टीकाराम: द लास्ट फोक स्टार’ का अहमदाबाद में मंचन

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। मालवा की लोक नाट्य परंपरा माच और इसके कलाकारों के जीवन पर आधारित नाटक “टीकाराम: द लास्ट फोक स्टार!” का मंचन अहमदाबाद में हुआ। इसे उज्जैन के रंग समूह ‘अंकुर रंगमंच समिति’ के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। संस्कृति विभाग, भारत सरकार के सहयोग से यह मंचन, अभिव्यक्ति सिटी आर्ट्स प्रोजेक्ट के नाट्य समारोह में हुआ। माच के लुप्त होने की कहानी: इस नाटक में “माच” के लुप्त होने की कहानी को प्रस्तुत किया गया है। इसमें बताया गया है कि लगभग 200 साल पुरानी यह परंपरा आज ख़त्म होने की कगार पर है। इसमें माच के विकास और उससे जुड़े संघर्षों का भी चित्रण है। साथ ही उन कारणों को भी दर्शाया गया है जिससे यह कला प्रभावित हो रही है। लोक परंपरा आधुनिकता का असर: नाटक में दर्शाया गया है कि कैसे आधुनिक प्रभावों का असर इस लोक परंपरा पर पड़ा है। इसमें समाज और सरकार से भी अपेक्षा की गई है। नाटक का पहला शो 15 नवंबर को हुआ, 18 नवंबर 2025 तक इसके कुल 3 शोज़ होना है। नाटक में 25 कलाकारों का अभिनय: नाटक में कुल 25 कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से ईवान ख़ान, टीकाराम भाटी, हफीज खान, आयुषी सिंह सोलंकी, इरशाद खान, सावी शर्मा, जय जैन, ऋषि योगी, रोहन बाथम, तनिष्का पंथी, लखन देवड़ा, इस्माइल खान, अरशद शेख, उबैद शेख, इबाद खान, अलीशा खान ने भूमिकाएं निभाईं हैं। लेखन ईवान ख़ान का है, निर्देशन एनएसडी ग्रेजुएट ओवेस खान और हफीज़ ख़ान ने किया है। संगीत निर्देशन माच गुरु बाबूलाल देवड़ा का है। संगत कलाकारों में पप्पू चौहान (ताल वाद्य) और रमेश असवार (हारमोनियम) शामिल हैं। आगे पढ़िये – संगीत सीखे बिना एक स्ट्रगलर कैसे बना फिल्मों का स्टार सिंगर? https://indorestudio.com/urdu-drama-film-singer-kl-saigal/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास