सुभाष अरोरा, इंदौर स्टूडियो। चंडीगढ़ के 17 सेक्टर में मौजूद ‘सबवे कला दीर्घा’ में 135 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। ये कलाकार ट्राई सिटी यानी चंडीगढ़,मोहाली और पंचकुला के चित्रकार हैं। उनकी विविधता से भरी तस्वीरों में पेटिंग, फोटोग्राफ और मूर्तियां शामिल है। अपनी तरह की इस अनूठी कला प्रदर्शनी का ‘कला निधि’ संस्था ने आयोजन किया है। कलाकृतियों को देखकर दर्शक अभीभूत: आज जब यह लेखक जब वहां पहुँचा, तब मैंने कई दर्शकों को बड़ी तन्मयता के साथ कलाकृतियों को देखते हुए पाया। कई देखने वाले तो जैसे इन कलाकृतियों में खो गये थे। यह बताना महत्वपूर्ण है कि सबवे कला दीर्घा एक सार्वजनिक स्थान है।
गुरमीत और भारती की सराहनीय कोशिश: ‘कला निधि’ संस्था की स्थापना जानी पहचानी महिला कलाकार गुरमीत गोल्डी और भारती वंदना की है। इस संस्था की स्थापना का मकसद कला और कलाकारों को आम लोगों तक पहुँचाना है। अपने पहले ही प्रयास में संस्था ने ट्राई सिटी के 135 कलाकारों को एक साथ प्रदर्शित करने का सफल और सराहनीय प्रयास किया है।
9 फरवरी तक जारी रहेगी प्रदर्शनी: आगामी 9 फरवरी तक यह प्रदर्शनी देखी जा सकेगी। उम्मीद की जा सकती है कि इस प्रदर्शनी की वजह से लोगों में कला के प्रति एक नई जागरूकता आएगी और कलाकारों का प्रोत्साहन भी मिल सकेगा।
(इस रिपोर्ट के लेखक श्री सुभाष अरोरा ग्वालियर के ख्याति प्राप्त मूर्तिकार और कला समीक्षक हैं।) आगे पढ़िये – भारत रंग महोत्सव में क्या कुछ हो रहा इस बार? https://indorestudio.com/25-th-bharat-rang-mahotsav/