Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंउमराव जान अदा - द म्यूजिकल शो से सजेगी शाम

उमराव जान अदा – द म्यूजिकल शो से सजेगी शाम

नई दिल्ली : अमीरन उर्फ ‘उमराव जान अदा’ की दास्तान से हर कोई वाक्किफ है. मशहूर शायर मिर्जा हादी रुस्वाने 19वी सदी के उस दौर में एक उपन्यास (Novel) लिखा जिसमें उन्होंने उमराव जान की दर्दभरी दास्तान को पन्नों में कैद कर दिया था. आज तक ये किसी को नहीं पता लगा कि उमराव जान सच में थीं या फिर ये महज मिर्जा हादी रुस्वा की एक कल्पना हैं. इसका मंचन जल्द ही दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रहा है.

लाइव म्यूजिक के साथ देखें उमराव जान की कहानी
रेखा की इस फिल्म के सभी गीत बेहद पसंद किए गए. आज भी फिल्म उमराव जान की शायरी और गीत सभी को भाते हैं. इसका उदाहरण ये है कि आज एक बार फिर इस रोचक कहानी को रीक्रिएट किया जा रहा है. और ये लाइव सिंगिंग, लाइव डांस और लाइव म्यूजिक के साथ दर्शाया जाएगा. इसमें लाइव म्यूजिक दिया जाएगा जो कि बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोसर सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट देंगे. साथ ही इसके लिए एक ऐसी कलाकार को उमराव जान का किरदार दिया गया है जो कि बेहद उम्दा गायिका हैं.

बता दें कि ये म्यूजिकल लाइव स्टेज शो 3 अगस्त से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिखाया जाएगा. इस शो के लिए मल्टिपल टाइमिंग रखी गई हैं. एक दिन में दो शो के साथ हाजिर होगा. वहीं इसको देखने के लिए आप इनकी साइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास