Saturday, May 9, 2026
Homeकला खबरेंउर्दू ड्रामा फ़ेस्टिवल में ‘भाग अवंति भाग’ का मंचन,भोपाल थियेटर्स की सफल...

उर्दू ड्रामा फ़ेस्टिवल में ‘भाग अवंति भाग’ का मंचन,भोपाल थियेटर्स की सफल हास्य प्रस्तुति

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। भोपाल में उर्दू ड्रामा फेस्टिवल के तहत हास्य नाटक ‘भाग अवंति भाग’ का मंचन हुआ। दर्शकों ने इस मज़ाहिया नाटक का भरपुर लुत्फ़ लिया। नाटक मूल रूप से योगेश सोमण ने लिखा है जिसका निर्देशन राजीव वर्मा ने किया। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित फेस्टिवल में यह छठे दिन की प्रस्तुति रही। रविंद्र भवन में यह प्रस्तुति भोपाल थियेटर्स के कलाकारों ने दी।उर्दू में दूसरी भाषाओं का अनुवाद ज़रूरी: कार्यक्रम के प्रारम्भ में अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने कहा कि उर्दू अकादमी के एक काम दूसरी भाषाओं में हो रहे साहित्य एवं अन्य विधाओं का उर्दू भाषा में अनुवाद और रूपांतर करना भी है। इससे उर्दू भाषियों को अन्य भाषा मे होने वाले साहित्यिक एवं कलात्मक परिवर्तनों का ज्ञान होता है एवं इससे भाषाएं समृद्ध भी होती हैं।लगीन घाई का हिंदी रूपातंरण : नाटक योगेश सोमण के मूल मराठी नाटक “लगीन घाई” का हिंदी/उर्दू रूपांतरण है ,रूपांतरण प्रवीण महुवाले का है जो इस नाटक में एक मुख्य किरदार भी निभाते हैं। नाटक में प्रवीण महुवाले के साथ ही रीता वर्मा, अदिशा नायर, अभिषेक ठाकुर ने भी याद रह जाने वाली भूमिकाएं की हैं। नाट्य रूपांतरण में राजीव वर्मा ने सहयोग दिया है।हालात से उपजा हास्यास्पद नाटक: महँगाई के इस दौर में आम आदमी को अपनी रोज़ मर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में यदि किसी गंभीर बीमारी पर जमा पूँजी खर्च हो जाती है। तब कभी-कभी व्यक्ति परेशान होकर ऐसे निर्णय ले लेता है कि स्थितियां हास्यास्पद हो जाती हैं। ऐसी ही स्थितियों की कल्पना का नाम है भाग अवंति भाग।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास