इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के परिसर में भारत रंग महोत्सव जारी है। परिसर के साथ ही करीब के ऑडिटोरियम कमानी और एलटीजी में देश और विदेश के नाटकों के मंचन जारी है। परिसर के अंदर नुक्कड़ नाटक खेले जा रहे हैं। विभिन्न पारंपरिक मंडलियां नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं। जबकि हर दिन होने वाले विशेष मंचनों को लेकर चर्चा के सत्र भी आयोजित हो रहे हैं। मगर इस आयोजन की एक और खास बात क्राफ्ट मेला भी है। क्राफ्ट मेले के साथ ही एक फूड ज़ोन भी लगाया गया है। इंदौर स्टुडियो के इन वीडियोज़ में देखिये कैम्पस का पूरा नज़ारा और साथ भारत रंग महोत्सव में पहली बार आईं वैशाली से बातचीत।
वैशाली अपने परिवार के साथ परिसर में आईं थीं। वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड प्लानिंग,दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वे खुद शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं, इसलिये काफी समय से यहां आना चाहती थीं। यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।
शिल्प मेले में कई राज्यों के कलाकार अपनी कृतियां यहां बेचने आए हैं। इनमें टेरोकोटा से लेकर चित्रकला,वस्त्र,कठपुतली,कांच,काष्ठ आदि के काम करने वाले हस्तशिल्पी कलाकार हैं। 20 से ज़्यदा ऐसी वस्तुओं के स्टॉल यहां पर लगे हैं। कई कलाकार पहली बार ही यहां पर आए हैं। कलाकारों ने आशा जताई कि उनके काम को लोग पसंद करेंगे और वे शिल्प मेले से कुछ आमदनी भी कमा सकेंगे।