इंदौर का आर्शीवाद म्युज़िक स्टुडियो वर्ज़न फिल्मी गीतों के साथ ही ओरिजनल म्युज़िक प्रॉडक्शन की दिशा में भी तेज़ी से कदम आगे बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात आर्शीवाद में रिकॉर्डिंग और क्वालिटी प्रोग्रामिंग की वजह से बेहतर काम सामने आ रहा है। ‘दिल धड़के बीट पर’ स्टुडियो का नया गीत है। वैलेंन्टाइन के मौके पर यह गीत यंग जनरेशन को पसंद आने वाला है। गीतकार राघव सोनी और सागर कालरा हैं। गायन और संगीत प्रतिभाशाली सुशांत त्रिवेदी का है। ( इंदौर स्टुडियो संवाददाता )