Saturday, October 17, 2026
Homeकला खबरेंउत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों के लिए 'वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान' घोषित

उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों के लिए ‘वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान’ घोषित

कला प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। ‘आपले वाचनालय’ एवं ‘श्री सर्वोत्तम’ संस्था द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान-2025’ की घोषणा कर दी गई है। संस्था के सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि इस वर्ष देश भर से बड़ी संख्या में काव्य संग्रहों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने गहन मूल्यांकन के बाद पुणे के सुप्रसिद्ध कवि राजन लाखे की चर्चित कृति ‘गझलायन’ को ‘कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान-2025′ के लिए सर्वसम्मति से चुना है।स्व. वंसत राशिनकरगौरवशाली इतिहास और पूर्व सम्मानित विभूतियाँ:
मराठी साहित्य जगत में इस सम्मान का एक विशेष और ऐतिहासिक स्थान है। ज्ञातव्य है कि राजन लाखे से पूर्व देश की कई बड़ी साहित्यिक हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। पूर्व में यह प्रतिष्ठित सम्मान सर्वश्री रविचंद्र हडसनकर, दासू वैद्य, गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी, डॉ. विशाल इंगोले, राजू देसले, डॉ. बालासाहेब लबडे, प्रताप वाघमारे एवं अविनाश सांगोलेकर जैसे दिग्गज रचनाकारों को प्रदान किया जा चुका है।'आपले वाचनालय' एवं 'श्री सर्वोत्तम' संस्था द्वारा 'वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान-2025' के सम्मानित कवि।‘काव्य साधना सम्मान’ के लिए देश भर से सात रचनाकार चयनित:
मुख्य विधा के साथ ही, उल्लेखनीय काव्य कृतियों के प्रोत्साहन हेतु दिए जाने वाले ‘वसंत राशिनकर काव्य साधना अखिल भारतीय सम्मान-2025’ की सूची भी जारी कर दी गई है। इस वर्ष देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सात कवियों की कृतियों का चयन किया गया है, जो इस प्रकार हैं:
अंजलि आशुतोष मराठे (बड़ौदा) — कृति: ‘सृजना’
मोहन काले (नवी मुंबई) — कृति: ‘अखेर मी माझीच समजूत घातली’
रामचंद्र किल्लेदार (ग्वालियर) — कृति: ‘भाव मनातले कविता मनातल्या’
बालासाहेब नागरगोजे (बीड) — कृति: ‘युद्ध पेटले आहे’
नंदू मुलमुले (नांदेड़) — कृति: ‘अनंगवाणी’
स्वप्निल चाफेकर ‘प्रीत’ (पालघर) — कृति: ‘लेखणीने मेघ होता’
स्मिता सराफ (इंदौर) — कृति: ‘सांजवात… माझ्या मनात’'आपले वाचनालय' एवं 'श्री सर्वोत्तम' संस्था द्वारा 'वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान-2025' के सम्मानित कवियत्री। राजेंद्र नगर में जल्द सजेगा सम्मान समारोह:
संस्था सचिव संदीप राशिनकर के अनुसार, इन सभी चयनित शीर्ष और विशिष्ट रचनाकारों को पुरस्कृत करने के लिए जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित ‘आपले वाचनालय’ परिसर में निकट भविष्य में एक गरिमामय राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें साहित्यकारों, प्रबुद्ध जनों और कला प्रेमियों की उपस्थिति में ये सभी सम्मान प्रदान किए जाएंगे। आगे पढ़िये – भारत माता कौन है ? https://indorestudio.com/bharat-mata-kaun-hai-madare-hind-ke-panch-roop-theatre-review/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास