सुभाष अरोरा, इंदौर स्टूडियो। स्वर्गीय कला गुरु डॉ. वासंती जोशी की स्मृति में आयोजित स्पॉट पेंटिंग कार्यक्रम ‘स्मृति-गंध’ महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के सावर्डे परिसर में संपन्न हुआ। इसे सह्याद्रि स्कूल ऑफ आर्ट और कल्पवृक्ष आर्ट गैलरी ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।
कला समागम में 97 कलाकारों शामिल हुए: जिला स्तरीय इस दृश्य चित्र कला समागम में 97 कलाकारों ने भाग लिया। यह एक दिवसीय कला साधना का संगम था, जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें कलाकारों ने अपनी आज़ादी के साथ पेटिंग्स बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुल 11 कलाकारों को मिला पुरस्कार: निर्णायकों ने 7 श्रेष्ठ कृतियों को चुना और उनके कलाकारों को ₹3,000 नकद पुरस्कार प्रदान किए। इसके अतिरिक्त चार कलाकारों को ₹1,000 के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह उसी शाम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र दिये गए।
डॉ. वासंती जोशी के योगदान का स्मरण: कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्री शेखर जी निकम, अन्य पदाधिकारी तथा कल्पवृक्ष आर्ट गैलरी ग्वालियर के संचालक प्रमोद जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन ने न केवल स्थानीय कला प्रतिभाओं को मंच दिया बल्कि डॉ. वासंती जोशी के योगदान को स्मरण करने का अवसर भी प्रदान किया।
कला शिक्षक के रूप में योगदान: ज्ञातव्य है कि डॉ. वासंती जोशी का कला शिक्षक के रूप में योगदान अतुलनीय रहा है। ग्वालियर उनकी स्मृति को सदैव संजोए रखेगा। ऐसे आयोजन युवा कलाकारों को प्रेरित करते हैं और कला जगत में नई प्रतिभाओं को सामने लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। (इस रिपोर्ट के लेखक सुभाष अरोरा प्रतिष्ठित मूर्तिकार और कला समीक्षक हैं।) आगे पढ़िये -AI के दौर में Voice Actor का क्या होगा ? https://indorestudio.com/ai-ke-daur-me-voice-actor/









