Wednesday, May 20, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मफॉक्स स्टुडियो की कॉमेडी सिरीज़ ‘कंट्री ईस्टर्न’ में नज़र आयेंगे वीर दास

फॉक्स स्टुडियो की कॉमेडी सिरीज़ ‘कंट्री ईस्टर्न’ में नज़र आयेंगे वीर दास

इंदौर स्टुडियो। कॉमेडियन वीर दास फॉक्स स्टूडियो के लिए एक नये शो लिखने जा रहे हैं। ‘कंट्री ईस्टर्न’ नाम के इस शो के लेखन के साथ ही वे इसमें अभिनय करेंगे, निर्माण में सहयोगी भूमिका निभायेंगे। ‘कंट्री ईस्टर्न’ एक सिंगल कैम कॉमेडी सिरीज है। सिरीज़ में वीर दास अभिनय भी करेंगे। यह शो भारत के एक नौजवान अमीर के बारे में है जो अपने परिवार के साथ अपने जीवन को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका जाता है। मेम्फिस, टेनेसी में वो अपनी ज़िदंगी को नये सिरे से आगे बढ़ाने की कोशिशें शुरू करता है और वहां वो एक देसी संगीत गायक बनने का फैसला करता है। सवाल ये है कि क्या वो सच में एक अच्छा गायक साबित हो पाता है या फिर वह इस मूर्खता में फंसकर रह जाता है। सिरीज़ के बारे में वीर दास कहते है, “यह एक रोमांचक प्रोजेक्ट है जिस पर काम चल रहा है। सिरीज का लेखन वर्तमान में जारी है। यह एक अनोखी कॉमेडी है और मैं जल्द ही इस सीरीज को फिल्माने के लिए उत्सुक हूं।” वीर दास इस फॉक्स के इस शो के अलावा जल्द ही जूड अपाटो द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म ‘द बबल’ में भी नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास