सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टूडियो। सीधी के वैष्णवी गार्डेन में चल रहे विंध्य अंतर राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन करीब एक दर्जन से अधिक शॉर्ट और फीचर फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इनमें विदेशी फिल्में भी शामिल रहीं। इस बीच फिल्म उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिये फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा सीधी पहुँच गये हैं। उनकी फिल्म ‘दादा लखमी’ आज फेस्टिवल में दिखाई जायेगी।
शार्ट फ़िल्म ‘बेरोज़गारी’ दर्शकों को छू गई: शॉर्ट फिल्म ‘बेरोजगारी’ दूसरे दिन दिखाई गई पहली फिल्म रही। उमेश लखन द्वारा निर्देशित यह बघेली फिल्म है। फिल्म में एक परिवार की परेशानियों को बखूबी चित्रित किया गया है। फिल्म में शर्मा जी और उनका छोटा सा परिवार है। इसमें बीमार पत्नी, जवान बेटियां हैं। पूरा परिवार एक छोटे से कस्बे के मेन बाजार में रहता है। शर्मा जी डाकखाने में बड़े बाबू हैं। उनका तीस साल एक नौजवान बेटा भी है, जो कहने को पोस्ट ग्रेजुएट है। परंतु वह बेरोज़गार है। उनपर अकेले ही परिवार का बोझ है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म गहरे तक छू गई।
फिल्म ‘मन्नू’ ने दर्शकों को खींचा: भोपाल की युवा निर्देशक निशी पटेल की फिल्म ‘मन्नू’ ने भी अपनी दर्शकों का ध्यान खींचा। यह फ़िल्म चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज़ पर आधारित है। फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने निर्देशक से काफी देर तक फिल्म के पहलुओं पर चर्चा की। आगरा से आये नवधीश निरंकारी के म्यूजिक वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया। उन्होंने वीडियो के निर्माण संबंधी जानकारी दर्शकों से साझा की।
(Please help Indore studio. Donate by visiting this link – https://indorestudio.com/donate/)
विंध्य फ़िल्म फेस्टिवल का समापन आज, अभिनेता यशपाल सीधी पहुँचे
RELATED ARTICLES

