Wednesday, April 15, 2026
Homeकला खबरेंविंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन सीधी में

विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन सीधी में

इंदौर स्टूडियो डॉट कॉम। लोक कला में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला सीधी ज़िला अब सिनेमा के क्षेत्र में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। ट्रांसफ़्रेम, इंद्रवती नाट्य समिति और डॉ अनूप मिश्रा के विशेष सहयोग द्वारा प्रथम विंध्य इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का आयोजन सीधी में किया जा रहा है। विफएमपी सीधी संभाग का पहला और प्रदेश का तीसरा अंतर्रष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव है जिसमें देश के साथ विदेशों से आई हुई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फ़ेस्टिवल में मध्य प्रदेश के फ़िल्ममेकर्स और आदिवासियों के जीवन से जुड़ी हुई लघु फ़िल्मों को विशेष महत्व दिया गया है।

कई देशों की फ़िल्में ले रही हिस्सा : फ़ेस्टिवल में 46 देशों से 350 से ज़्यादा फ़िल्में फ़ेस्टिवल में हिस्सा ले रहीं हैं। सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों को इंटरनेशनल, नेशनल व स्टेट तीन श्रेणियों में चुना जाएगा। फ़ेस्टिवल तीन चरणों में आयोजित होगा- फ़िल्म मेकिंग पर कार्यशाला, चुनी गई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग और पुरस्कार वितरण समारोह। फ़ेस्टिवल के डायरेक्टर सीधी ज़िले के रहने वाले प्रवीण सिंह चौहान हैं जो में मुंबई में बतौर सिनेमैटोग्राफ़र 5 वर्षों से कार्य कर रहें हैं।

मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा : प्रवीण ने बताया कि फ़िल्म फ़ेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छोटे शहरों के युवाओं को फ़िल्म निर्माण हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें फ़िल्म निर्माण के विभिन्न पक्षों का प्रशिक्षण देना है। यह फ़ेस्टिवल नए लोगों की फ़िल्मों को एक बड़ा मंच प्रदान करेगा साथ ही बघेली सिनेमा को सही दिशा प्रदान करेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों से फ़िल्म निर्माताओं का आगमन इस फ़ेस्टिवल में होगा तो फ़िल्म निर्माण में सीधी की पहचान बनेगी और सीधी में फ़िल्म पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर में फ़िल्म फ़ेस्टिवल को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह बना हुआ है। फ़ेस्टिवल के आयोजन में ज़िले के युवा व्यवसायियों और मीडिया ने विशेष सहयोग दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास