विनोद कुमार शुक्ल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

0
15

इंदौर स्टूडियो। प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार रायपुर के मारवाड़ी मुक्ति धाम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र शाश्वत शुक्ल ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, कलाकारों और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी और पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास भी शुक्ल के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का निधन भारतीय कविता में एक युग का अंत है। वे प्रचार से दूर रहे, एक शांत साधक की तरह जीवन जिया और उसी शांति से इस दुनिया से विदा हो गए। भारतीय कविता उनके अपार योगदान के लिए उन्हें सदैव स्मरण करेगी।” बता दें कि विनोद कुमार शुक्ल को 2 दिसंबर 2025 को सांस लेने में तकलीफ के कारण रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 23 दिसंबर को शाम 4:48 बजे अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ देश की कई प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। आगे पढ़िये – विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य अकादेमी ने दी श्रद्धांजलि। https://indorestudio.com/vinod-kumar-shukla-shok-samachar/

LEAVE A REPLY