सिने प्रतिनिधि,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। ‘मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं न्यूयॉर्क में हूं और मैं हॉलीवुड की महत्वपूर्ण ड्रामा सीरीज़ ‘एक्स्ट्रापोलेशन’की शूटिंग कर रहा हूँ। मुझे ख़ुदको चुटकी लेकर यह विश्वास करना पड़ रहा है। यह बात बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव ने कही’। आर्दश गौरव बीते हफ़्ते ही इस सिरीज़ में चुने जाने को लेकर चर्चा में आये थे। फिर उन्होंने शूटिंग के लिये न्यूयॉर्क की उड़ान भरी। अब वे हॉलीवुड की इस इंटरनेशनल सिरीज़ में मेरिल स्ट्रिप, सिएना मिलर और किट हैरिंगटन जैसे कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि स्कॉट जेड बर्न्स की यह सिरीज़ बदलते पर्यावरण पर केंद्रित है। इस सिरीज़ में यह बताया गया है कि क्लाइमेट के बदलने का असर हमारे ग्रह पर बेहद प्रभावकारी होगा। इससे धरती पर कई बड़े परिवर्तन आयेंगे। इसका मानवीय स्तर पर गहरा असर पड़ेगा। हमारा निजी या पारिवारिक जीवन पूरी तरह बदल जायेगा।आदर्श ने ऐसी महत्वपूर्ण सिरीज़ में काम करने को लेकर कहा, ‘मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मुझे इस तरह की अहम सिरीज़ में काम करने का अवसर मिल रहा है। न्यूयॉर्क में फिलहाल हमारी इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की शूटिंग जारी हैं। इस शूटिंग के दौरान मैं अपने सहयोगी कलाकारों से भी बहुत कुछ सीख रहा हूं। मैं मानता हूं कि इस तरह की श्रंखला में काम करने का अवसर मिलना कोई साधारण बात नहीं है। इसलिये मैं दिलो-जान से मैं मेहनत कर रहा हूं। अपना बेस्ट परफॉर्म करने कोशिश कर रहा हूं। ताकि अपनी भूमिका के अनुरूप ख़ुदको साबित कर सकूं’। आदर्श गौरव मायानगरी में फ़िल्म स्वीट, करिश्माई, ब्वॉय नेक्स्ट डोर, व्हाइट टाइगर में अपनी प्रभावी भूमिकाओं से चर्चा में आये और फिर उन्हें BAFTA, AACT में सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं की श्रेणी में नामांकित किया गया। ज़ाहिर है कि अब उनका अभिनय सफ़र एक नये मकाम पर है।
न्यूयॉर्क में ‘एक्सट्रापोलेशन’ की शूटिंग पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा : आदर्श गौरव
RELATED ARTICLES

