Saturday, March 7, 2026
Homeचर्चित फ़िल्मIFFI 2025: भारत-कोरिया सहयोग और वेव्स फिल्म बाज़ार

IFFI 2025: भारत-कोरिया सहयोग और वेव्स फिल्म बाज़ार

सिने प्रतिनिधि, इंदौर स्टू़डियो। गोवा के पंजिम स्थित मैरियट रिज़ॉर्ट में दक्षिण एशिया का वैश्विक फिल्म बाज़ार ‘वेव्स फिल्म बाज़ार’ आरंभ हुआ। भारत के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल (IFFI 2025) के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन का यह 19 वाँ संस्करण है, जिसे अब एक नई पहचान के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्मकारों का वैश्विक मंच फ़िल्म बाज़ार: ‘वेव्स फिल्म बाज़ार’ 24 नवंबर तक फिल्मकारों, निर्माताओं, वितरकों तथा प्रोग्रामरों के लिए रचनात्मक और वित्तीय साझेदारी का वैश्विक मिलन स्थल बना रहेगा। दुनिया का पहला ई-मार्केट प्लेस: सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने इसे स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास और तकनीकी प्रदर्शनियों का संपूर्ण इकोसिस्टम” बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री के “कला को वाणिज्य में बदलने” के विज़न से जोड़ते हुए वेव्स को दुनिया का पहला ई-मार्केट प्लेस बताया, जो रचनाकारों और देशों को जोड़ रहा है। उन्होंने भारत के पहले AI फिल्म महोत्सव और हैकाथॉन को भविष्य की तकनीक अपनाने की दिशा में अहम कदम बताया।सुश्री किम ने गाया जब वंदे मातरम्: मुख्य अतिथि, कोरिया गणराज्य की राष्ट्रीय सभा की सदस्य सुश्री जेवोन किम ने आयोजकों की प्रतिबद्धता की सराहना की और भारत–कोरिया सहयोग की आशा व्यक्त की। जेवोन किम का भावपूर्ण “वंदे मातरम” गायन दर्शकों के लिए अविस्मरणीय क्षण बन गया। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भारत को फिल्म निर्माण का वैश्विक हब बनाने के प्रधानमंत्री के विज़न पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस मंच को “रचनाकारों और निर्माताओं के बीच सेतु” बताते हुए 124 नए रचनाकारों की भागीदारी का उल्लेख किया। रचनात्मकता और उद्योग नेतृत्व का संगम: समारोह में अपर सचिव श्री प्रभात ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उद्घाटन में महोत्सव निदेशक और फिल्मकार शेखर कपूर, अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अनुपम खेर, वेव्स बाज़ार के सलाहकार जेरोम पैलार्ड, ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक गार्थ डेविस तथा एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम भी उपस्थित रहे। यह आयोजन रचनात्मकता और उद्योग नेतृत्व के संगम का प्रतीक बना। आगे पढ़िये – द ब्लू ट्रेल ने किया महोत्सव का आगाज़ https://indorestudio.com/iffi-56-opening-film-the-blue-trail/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास