Tuesday, June 16, 2026
Homeकला खबरेंस्व. आलोक को श्रद्धाजंलि के साथ ‘वो फिर आयेगी’ का मंचन

स्व. आलोक को श्रद्धाजंलि के साथ ‘वो फिर आयेगी’ का मंचन

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। छिंदवाड़ा की नाट्य गंगा रंगमंडल संस्था ने दो सौ दिनों में दो हज़ार नए रंग दर्शक बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के अंतर्गत रंगमंडल ने, लोनिया करबल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हास्य नाटक ‘वो फिर आएगी’ का मंचन किया। इस मंचन को नाट्यगंगा ने सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और रंग गुरूआलोक चटर्जी को समर्पित किया। स्व. आलोक चटर्जी का नाट्यगंगा के रंगमंच से भी विशेष लगाव था। वे नाट्यगंगा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने छिंदवाड़ा भी आते थे।सचिन वर्मा के निर्देशन में मंचन: रूसी लेखक एंटोन चेखव द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन रंगमंडल के गुरु सचिन वर्मा के द्वारा किया गया। साथ ही नाटक में पूनम बचले, हर्ष डेहरिया और सचिन वर्मा ने अपने अभिनय और जबरदस्त संवाद अदायगी से दर्शकों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया। हर्ष यादव ने किया संगीत का संचालन: नाटक में पार्श्व संगीत और मंच संचालन हर्ष यादव ने किया। और अमित सोनी, गुंजन मेटकर, हेमंत नांदेकर, नीता वर्मा ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोहर राव गावंडे एवं शिक्षक अनिमा कपले सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। आगे पढ़िये – किशोर लड़कियों को जागरूक बनाती फिल्म ‘गर्ल्स विल भी गर्ल्स’ https://indorestudio.com/kishor-ladkiyon-me-sexuality/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास