Wednesday, September 9, 2026
Homeकला खबरेंयादगार रहा ‘किरदार अकादमी’ का ड्रामा और म्युज़िक फेस्टिवल

यादगार रहा ‘किरदार अकादमी’ का ड्रामा और म्युज़िक फेस्टिवल

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। मुंबई में  ‘किरदार आर्ट अकादमी’ का चार दिवसीय ड्रामा और म्युज़िक फेस्टिवल यादगार रहा। 23 से 26 फरवरी तक आयोजित इस फेस्टिवल में तीन दिनों तक नाटकों के शोज़ हुए। जबकि फेस्टिवल की एक शाम ग़ज़लों के नाम रही। फेस्टिवल में जानी-पहचानी हस्तियों ने शिरकत की। बड़ी तादाद में दर्शक भी पहुंचे।
नाटक ‘कंकरिया’ का सफल मंचन: फेस्टिवल में किरदार के नये नाटक ‘कंकरिया’ का सफल मंचन हुआ। इस नाटक को इक़बाल नियाज़ी की लिखी पाँच लघु कहानियों के आधार पर तैयार किया गया। कृपाल सातघर और मीनाक्षी सिंह ने नाटक का निर्देशित किया। पाँचों कथाओं की प्रस्तुति में 30 से ज़्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया।
किरदार का ‘जनपथ किस’ फिर हिट: फेस्टिवल में किरदार के हिट नाटक ‘जनपथ किस’ के दो हाऊस पैक शोज़ भी हुए। वेदा फैक्टरी और क्रियेटिव अड्डा, वर्सोवा में ये नाटक देखे गये। इस नाटक का प्रतिष्ठित ‘दस्तक फेस्टिवल’ में भी एक कामयाब शो आयोजित हुआ। चुनिंदा ग़ज़लों का सुरीला प्रोग्राम: फेस्टिवल की एक शाम ग़ज़लों के नाम रही। ‘शाम ए ग़ज़ल’ में शाहिद अख़्तर की गाई चुनिंदा ग़ज़लों का प्रोग्राम हुआ। सरकारी बंग्लो,बांद्रा स्टैंड में आधी रात तक यह संगीत कार्यक्रम चला। इस कार्यक्रम का संचालन किरदार अपने ख़ास अंदाज़ में इक़बाल नियाज़ी ने किया।छह दिन का बड़ा फेस्टिवल होगा जल्द: किरदार के इस फेस्टिवल की कामयाबी के बाद अब नियाज़ी ने एक और फेस्टिवल की घोषणा की है। उन्होंने कहा, अब जल्द ही छह दिनों का एक ड्रामा फेस्टिवल होगा। इस फेस्टिवल में मुंबई और दिल्ली के अलावा, भिवंडी, मालेगाँव और सोलापुर के थियेटर ग्रुप्स अपने बेहतरीन नाटक प्रस्तुत करेंगे।पाँच दशक का लंबा सफ़र: आपको बता दें, किरदार आर्ट अकादमी, मुंबई का एक अग्रणी और करीब पाँच दशक पुराना उर्दू नाटकों का थियेटर ग्रुप है। यह ड्रामा ग्रुप अब तक 210 से ज़्यादा नाटकों का मंचन कर चुका है। इन नाटकों के 6 हज़ार से ज़्यादा शोज़ हो चुके हैं। शुरूआत से ही इसकी कमान इक़बाल नियाज़ी संभाल रहे हैं। जो खुद एक एक्टर,डायरेक्टर और राइटर भी हैं। उन्हें हिंदी,उर्दू और मराठी संस्थाओं ने कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास