Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरें'योद्धा विवेकानंद'...इस एकल नाटक को देखने के लिए कीजिये मोबाइल नंबर 9893965974...

‘योद्धा विवेकानंद’…इस एकल नाटक को देखने के लिए कीजिये मोबाइल नंबर 9893965974 पर कॉल

28 अक्टूबर 2018,इंदौर स्टुडियो डॉट कॉम। भवन के रंगमंडल से जुड़े रहे वरिष्ठ रंग निर्देशक शरद शबल ने स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित एक घंटे का नया एकांकी नाटक तैयार किया है। नाटक का नाम है-‘योद्धा संन्यास।’ यह नाटक विवेकानन्द के समग्र जीवन पर केन्द्रित एक विशिष्ट एकल प्रस्तुति है। लगभग एक घंटे के इस प्रदर्शन में स्वामीजी के जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का समावेश किया गया है। प्रस्तुति में ऑडियो विजुअल का उपयोग नाटक को और भी प्रभावी बना देता है।
स्वामी जी ने सारे विश्व को भारतीय अध्यात्म और ज्ञान से परिचित कराया था। उनका यह योगदान आज भी अविस्मरणीय है। आज जबकि समस्त संसार भौतिक जीवन पद्धति की ओर अग्रसर है, मनुष्य को कई समस्याओं ने घेर लिया है। ऐसे समय में यह नाटक बेहद प्रासंगिक हो जाता है। यह नाटक शिक्षा और मनोरंजन दोनों ही दृष्टि से एक सार्थक प्रयोग है। स्वामी के नाम से ही ध्वनित होता है कि एक मानव के रूप में हमारा ” विवेक ” जाग्रत हो तो हमें जीवन के आनंद से कोई दूर ना कर सके, यही रंग दिशा की इस प्रस्तुति ध्येय है । इस सशक्त प्रस्तुति के आयोजन के लिए आप नाटक के परिकल्पनार और निर्देशक शरद शबल को उनके मोबाइल नंबर 9893965974 पर कॉल कर सकते हैं। रंग दिशा की इस प्रस्तुति के अभिनेता आशुतोष जैन है और ध्वनि प्रभाव मनीष दुबे का है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास