Wednesday, May 20, 2026
Homeसिने रंग‘युगा - द जर्नी ऑफ़ लव’ का इंदौर में हुआ प्रीमियर, स्थानीय...

‘युगा – द जर्नी ऑफ़ लव’ का इंदौर में हुआ प्रीमियर, स्थानीय कलाकारों को मिली सराहना

जावेद अहमद शाह, इंदौर स्टुडियो। फ़िल्म ‘युगा – द जर्नी ऑफ़ लव’ का इंदौर में प्रीमियर हुआ। फ़िल्म को जनता की भरपूर सराहना मिली। फ़िल्म को मध्यप्रदेश के रमणीय ,पर्यटक और धार्मिक महत्त्व के क्षेत्रों में शूट किया गया है। यही नहीं स्थानीय बोलियों जैसे मालवी,निमाड़ी और भीली का उपयोग कलाकारों द्वारा किया गया है। देवास,उज्जैन,इंदौर जबलपुर समेत लगभग चालीस स्थानों के कलाकार और स्थलों का उपयोग हुआ है।तकनीकी तौर पर यह फ़िल्म पहले प्रदेश में बनी कई फिल्मों से ही नहीं क्षेत्रीय फिल्मों से भी बेहतर है। विशेष रूप से एरियल वीव ,लांग शॉट में ड्रोन कैमरों से स्क्रीन पर विहंगम दृश्य रचे गए हैं। एडिटिंग के लिए भी फ़िल्म को शाट प्रतिशत अंक मिलना चाहिए। बॉलीवुड को टक्कर देती इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और संगीत ने स्थापित मायानगरी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुनर्जन्म के विषय पर बनी फ़िल्म में दो जन्मों के बीच कई कलाकारों को नियति का सामना करते दिखाया है।
मुख्य अभिनेता ,निर्माता ,निर्देशक मुकेश व्यास को छोड़ बाकी कलाकारों के लिए हर जन्म में अलग कास्टिंग की गयी है। फिल्म का कर्णप्रिय संगीत और बैकग्राउंड स्कोर क्षितिज व्यास का है। युवा क्षितिज ने फिल्म के लिए प्लेबैक सिंगिंग भी की है। ग़ज़लों और राग आधारित गीतों के लिए मशहूर इंदौर की बेटी और उज्जैन की बहु श्रीमती नेहा आचार्य ने कर्णप्रिय गीतों को आवाज़ दी है ,वह यहीं उज्जैन में संगीत सिखाती है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता पंडित मोहन शर्मा से ली है। जो कभी संगीतकार शंकर -जयकिशन और रविंद्र जैन के अलावा शास्त्रीय संगीत में डागर बंधुओं और मशहूर ग़ज़ल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन के क़रीबी रहे हैं। नेहा आचार्य का नाम उस वक़्त सुर्ख़ियों में आया जब इंटरनेशनल इंडियन आइकॉन संगीत प्रतियोगिता जो जी विज़न के अंतर्गत हुई थी। उसमें नेहा का चयन प्रदेश से पहले और देश से एक और प्रतियोगी थी लेकिन नेहा न सिर्फ फाइनल तक गयीं बल्कि फर्स्ट रनर अप भी रहीं थी। इस प्रतियोगिता के जजेस में मशहूर संगीतकार पंडित जतिन (जतिन-ललित फ़ैम) जैसे संगीतकार थे।
फिल्म की एक जन्म में अधूरी प्रेम कहानी के दूसरे जन्म में पूरी होने का किस्सा है। जिसे डायरेक्टर ने पुरातन कबीले से ले आधुनिक वॉलीबाल खिलाड़ी और खेल के खूबसूरत अंदाज़ में पिरोया है। वॉलीबाल मैच के लगभग आधे घंटे की स्क्रिप्ट मशहूर नेशनल कोच और रैफरी रमेश बाबू विद्यार्थी की है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं मुकेश व्यास, नेहा पंवार, अनामिका सिंह, चंद्रभान सिंह, रुक्मणि देवी, प्रमोद शर्मा, कपिल परमार, गगन वर्मा, हेमंत व्यास, भारत उपाध्याय, गौरव त्रिपाठी, डॉ. बीपी त्रिवेदी, वसीम खान, संगीता, विजय गहलोत, ओम प्रकाश त्रिवेदी, नरेंद्र उपाध्याय, मास्टर आर्यन, संतोष याग्निक, वसीम सिद्दीक़ी, साहिल सिघाड़ हैं। गायक, संगीतकार क्षितिज व्यास, और गायिका नेहा आचार्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास