Wednesday, May 13, 2026
Homeकला खबरेंयुवा चित्रकार साहिल नए शो के लिये तैयार, मशहूर कैफे पर बनाएंगे...

युवा चित्रकार साहिल नए शो के लिये तैयार, मशहूर कैफे पर बनाएंगे ख़ास पेटिंग लाइव

इंदौर,29 मई (कला प्रतिनिधि)। इंदौर के चित्रकला जगत में लाइव शो से अपनी ख़ास जगह बना चुके युवा चित्रकार साहिल लहरी शहर में अपने नये शो के साथ जल्द नज़र आएंगे। यह लाइव शो प्रेस्टिज कॉलेज के सामने मौजूद आनंद श्री फ्रूट बोनांज़ा एंड कैफे पर होगा। पेंटिंग के इस लाइव शो को इंदौर ज़ायका का भी सहयोग मिल रहा है। साहिल के मुताबिक, इस शो की सबसे खास बात एक बड़ी स्पॉट पेंटिंग होगी। यह पेंटिंग 6×4 फीट की होगी। इसे वे 9 और 10 जून के आनंदश्री कैफे में लाइव बनाएंगे। इस दौरान शहर की खास कला हस्तियां भी मौजूद होंगी।

पेटिंग की थीम के बारे में पूछे जाने पर साहिल ने कहा, इस सस्पेंस पर से भी जल्द ही वो परदा हटाएंगे। मगर इसकी थीम कुछ खास और यादगार होगी। क्वालिटी फ्रूट्स और जूस के लिये आनंदश्री इंदौर का 40 साल पुराना नाम है। इंदौर ज़ायका के साथ इसके नये कैफे में अब कला कारों के लिये नई जगह दी जा रही है। ताकि शहर में खाने-पीने की संस्कृति और ज़ायके के साथ यहां की कला और कलाकारों को भी मान मिल सके। आपको ध्यान दिला दें, इंदौर स्टुडियो https://indorestudio.com इस लाइव आर्ट्स परफॉरमेंस के इस शो का डिजिटल पार्टनर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास