नई दिल्ली, द टेलीप्रिंटर। महात्मा गाँधी की बीज पुस्तकों पर एकाग्र हिंदी युवा लेखकों का रजा समारोह (युवा 2019) 11 और 12 अक्टोबर को दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में हो रहा है।
रजा फाउंडेशन और कृष्णा सोबती शिवनाथ निधि के संयुक्त आयोजन में कुल चार सत्र होंगे। शुक्रवार की सुबह पहला सत्र महात्मा गाँधी की किताब हिन्द स्वराज पर आधारित होगा। इसमें आशीष पाठक, सौरभ राय, योगेश प्रताप शेखर, शर्मिला जालान, शिवकुमार यादव, पूनम अरोड़ा, प्रवीण कुमार, गीत चतुर्वेदी, वाजदा खान, शंकरानंद और अच्युतानंद मिश्र शरीक होंगे। इसी दिन दूसरा सत्र गाँधी की किताब सत्य के प्रयोग पर आधारित होगा। इसमें निशांत, लवली गोस्वामी, रश्मि भरद्वाज, स्वाति मेलकानी, सुजाता, पंकज पराशर, विनीत कुमार और आशुतोष भरद्वाज हिस्सा लेंगे।
शनिवार की सुबह प्रार्थना प्रवचन पर रचनाओं के लिए युवा कवियत्री संध्या नवोदिता, प्रत्युष चन्द्र मिश्र, जयश्री सिंह, प्रांजल धर, आस्तिक वाजपेयी, शहंशाह आलम, सुघोष मिश्र, शुभम मोंगा, उपासना झा, अणु शक्ति सिंह, राहुल सिंह और अमितेश कुमार मौजूद रहेंगे। इसी तरह चौथे सत्र में शनिवार शाम अनुपम सिंह, सोनी पांडे, विहाग वैभव, नवीन रांगियाल, अनुज लुगुन, कुमार शशांत, नीरा जल्धादी, निखिल आनंद गिरी, सिधांत मोहन, अदनान कफील दरवेश, मिथिलेश शरण चौबे और मृत्युंजय प्रभाकर चर्चा कर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

