Monday, November 23, 2026
Homeकला खबरेंविवेचना नाट्य समारोह (तीसरा दिन): ‘मिथ्यासुर’ में भ्रम, सत्ता और सत्य का...

विवेचना नाट्य समारोह (तीसरा दिन): ‘मिथ्यासुर’ में भ्रम, सत्ता और सत्य का द्वंद्व  

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। विवेचना नाट्य समारोह में पिछले साल प्रस्तुत नाटक ‘मालगुडी डेज़’ सर्वाधिक चर्चित रहा था, जबकि इस साल के 32वें नाट्य समारोह का मुख्य आकर्षण ‘मिथ्यासुर’ रहा। इसके नाम से ही दर्शक खिंचे चले आए। तीसरे दिन यह नाटक उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन मुंबई द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसका निर्देशन अजीत सिंह पालावत ने किया है।A scene from the play *Mithyasur*, presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna. इस नाटक को महिंद्रा एक्सीलेंसी इन थिएटर अवार्ड्स (META) द्वारा 2026 के सर्वश्रेष्ठ नाटक का खिताब मिला है। इसके लेखक प्रणय पांडे हैं। प्रणय पांडे ने ‘मिथ्यासुर’ के रूप में एक महत्वपूर्ण नाटक रचा है। नाटक का एक प्रमुख संवाद है- ‘भ्रम की भक्ति में है अद्भुत शक्ति’, यही नाटक का कथ्य है। इस भक्ति और शक्ति के महीन धागों से बंधा है इस दुनिया का युगों से चला आ रहा खेल। ऐसा खेल जहां झूठ को इतनी खूबसूरती से गढ़ा जाता है कि वो सत्य को ढंक लेता है और इंसान की बुद्धि को नष्ट कर देता है।A scene from the play *Mithyasur*, presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna. 18वीं सदी का एक राज्य। जहां एक मंदिर का अदृश्य स्वामी है राक्षस राज। राक्षस राज धर्म की सत्ता का प्रतीक है। राजपुरोहित के माध्यम से राक्षस राज के द्वारा निर्देशित करवा कर राजा अपना शासन चलाता है। भक्ति और भ्रम के बीच उलझा पुजारी सोमदेव, आस्था, सत्ता और सत्य को लेकर अपने सवालों के जवाब तलाशता है, और इसी दौरान उसका सामना राजकुमारी रेवती से होता है, जो विज्ञान और तर्क में विश्वास रखती है। A scene from the play *Mithyasur*, presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna. ‘मिथ्यासुर’ सत्य और भ्रम, ज्ञान और अज्ञान के बीच के द्वंद्व की पड़ताल करता है, खासकर तब जब ये सत्ता और धर्म की शक्तियों द्वारा गढ़े जाते हैं। नाटक में भव्य मंदिर का सेट है जिसमें ऊपर से एक पैर का तलवा लटका हुआ है, जिसकी पूजा हो रही है।A scene from the play *Mithyasur*, presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna. नाटक में वेशभूषा पौराणिक रखी गई है लेकिन राक्षस राज, कथककली के कलाकार के रूप में दिखाई देते हैं और आकर्षित करते हैं। नाटक में सोमदेव के रूप में विजय पाटीदार, रेवती के रूप में प्रतीक्षा कोटे, राक्षस राज के रूप में साहिल आहूजा अपने किरदार में बहुत प्रभावशाली हैं। नाटक के निर्देशन में अजीत सिंह पालावत का कौशल और हर पक्ष पर उनकी पकड़ साफ दिखाई देती है। नाटक का हर पक्ष बहुत संयमित और सीमित था। अनावश्यक विस्तार से बचा गया है। नाटक का कथानक और प्रस्तुति दोनों ही असाधारण थे। दर्शकों ने उसे पूर्णता में ग्रहण किया और कहा कि ऐसा नाटक उन्होंने अब तक नहीं देखा। आगे पढ़िये – विवेचना के नाट्य समारोह में ‘दि फादर’ की मार्मिक प्रस्तुति –https://indorestudio.com/vivechana-national-theatre-festival-day-2-the-father-play-review/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास