कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। हाल ही में जबलपुर की प्रतिष्ठित रंग संस्था ‘विवेचना’ का 32वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह स्थानीय तरंग ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। दर्शकों की मौजूदगी और प्रतिसाद के लिये मशहूर विवेचन के इस समारोह में देश के 5 प्रमुख हिन्दी नाटकों का उनके चयन के आधार पर मंचन हुआ। चयन के लिये विवेचना से जुड़े साथी पूरी संजीदगी से छानबीन करते हैं, नाटकों के मंचन देखते हैं। यही वजह है कि हर साल यहां के सदाबहार दर्शकों को उत्कृष्ट नाटकों को देखने का अवसर मिलता है।
समारोह के पहले दिन समता सागर लिखित नाटक ‘गुड़िया की शादी’ का प्रभावी मंचन हुआ। नाटक में कलाकारों का सजीव अभिनय दर्शकों के लिये एक अनुभव रहा। समारोह का शुभारंभ वयोवृद्ध कलाकार दत्तात्रय कुलकर्णी ने किया। कुलकर्णी बंधु के नाम से जाने वाली दो भाइयों की जोड़ी ने स्टैंड-अप कॉमेडी के शुरुआती दौर में शिखर को छुआ है। ‘विवेचना’ की परंपरा के अनुसार, नाट्य समारोह का शुभारंभ हमेशा वरिष्ठ कलाकार या साहित्यकार ही करते हैं। पढ़िए समारोह की यह पहली विशेष रिपोर्ट।
‘गुड़िया की शादी’ बुंदेलखंडी कस्बे के एक ऐसे निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जहाँ गुड़िया बिटिया अपने रंग-रूप की वजह से सबके ताने सुनती है। उसकी शादी एक समस्या है। बड़ी कठिनाई से उसकी शादी तय होती है। घर में शादी का माहौल है, गाँव का परिवेश है। सारे नाते-रिश्तेदार आ चुके हैं और अपने-अपने अच्छे-बुरे रोल कर रहे हैं। उसी समय गुड़िया की भाभी की सलाह उल्टी पड़ जाती है और गुड़िया का चेहरा और बिगड़ जाता है। सब परेशान हैं, पर गुड़िया परेशान नहीं है। वह अंत में लड़के से बात करके उसे समझा देती है।
यह नाटक समता सागर ने लिखा है। इस नाटक की विशिष्टता इसका आलेख है। लेखिका ने ग्रामीण परिवेश में लड़की के रंग-रूप को मुद्दा बनाया है। गुड़िया के रूप में गज़ब का चरित्र गढ़ा गया है। गुड़िया के बहाने गुड़िया के माँ-बाप, भाई-भाभी, बहन-बहनोई—हर किसी के मन का दर्द और इच्छाएँ बाहर आती हैं। हर चरित्र का रेशा-रेशा अलग होता है। गुड़िया के तर्क, उसकी साफ़गोई और भावुकता दर्शकों को हँसाती तो है, पर आँखों में पानी ला देती है। गुड़िया की मासूमियत भरी सहज बातों में सहज, निष्कपट जीवन-दर्शन की झलक दिखाई देती है।
गुड़िया के रूप में प्रीति बिरहा ने कमाल का अभिनय किया है। रोशन अवधिया ने फूफा के रूप में मज़ेदार अभिनय किया। गुड़िया के माँ-बाप और भाई-बहन बने पात्रों ने अपने जीवंत अभिनय से प्रभावित किया। नाटक में करीब 16 कलाकार मंच पर थे। बुआ, भाभी, ताई-चाचा—हर रिश्तेदार और पड़ोसी अपने किरदार निभा रहा था। दर्शक पूरे समय इस बुंदेलखंडी परिवेश के नाटक का आनंद लेते रहे।

नाटक में भव्य दो-मंज़िला घर का सेट बनाया गया था। संगीत मंडली में सभी देशी वाद्य थे। नाटक का गीत-संगीत दर्शकों को बहुत भाया। सभी की वेशभूषा और मेकअप पात्र के अनुकूल था। पूरे नाटक में मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निर्देशक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन की छाप दिखाई दी। इतने सारे पात्रों के विविध चरित्रों पर अलग-अलग काम किया गया था।

इस नाटक की लेखिका सुप्रसिद्ध अभिनेत्री समता सागर भी नाटक के मंचन को देखने के लिए विशेष रूप से भोपाल से आई थीं। ‘गुड़िया की शादी’ के नाम में एक आकर्षण है। इसकी ज़बरदस्त प्रसिद्धि भी है। इसीलिए इसको देखने के लिए पहले सैकड़ों दर्शक आए और पूरा हॉल भरा रहा। पहले दिन पूर्वरंग में शैली धोपे के बच्चियों के नृत्य दल ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। ‘गुड़िया की शादी’ से हुई भव्य शुरुआत पाँचवें दिन तक जारी रही। हर दिन हॉल में भरपूर दर्शक रहे, जिन्होंने हर नाटक का खूब आनंद लिया। आगे पढ़िये -विवेचना के 50 साल के कला सफ़र पर आधारित विशेष रिपोर्ट। – https://indorestudio.com/vivechna-ke-50-sal/