Monday, November 23, 2026
Homeटॉप स्टोरीज़विवेचना नाट्य समारोह (पाँचवा दिन): बच्चों के अभिनय से खिल गया नाटक

विवेचना नाट्य समारोह (पाँचवा दिन): बच्चों के अभिनय से खिल गया नाटक

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। विवेचना के नाट्य समारोह के पाँचवें और अंतिम दिन विवेचना थिएटर ग्रुप के अपने नाटक ‘72 मील’ का भावुक मंचन हुआ। अनिल रंजन भौमिक (इलाहाबाद) निर्देशित यह नाटक एक 13 साल के बच्चे की कहानी है जो बोर्डिंग हॉस्टल से भागकर सतारा से कोल्हापुर तक 72 मील की यात्रा पैदल तय करता है। इस नाटक में दो बच्चों के रोल एकाक्ष और इहान ने किए हैं। इन बाल कलाकारों ने अपने सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया और नाटक खिल उठा।The play '72 Miles', directed by Anil Ranjan Bhowmik, at the 32nd Theatre Festival of Vivechana.बच्चे को उसकी जाति और गरीबी के कारण जो भयानक अनुभव होते हैं, उस पर यह नाटक रचा गया है। इस नाटक के बहाने दर्शक समाज के गरीब तबके के जीवन की भयानक सच्चाइयों से परिचित होता है। यह नाटक गरीबी, जाति व्यवस्था और निरीहता के कारण सामान्य व्यक्ति को जो भोगना पड़ता है, उसका बयान है। यह नाटक अशोक वटकर के उपन्यास पर आधारित है। इसका नाट्य रूपांतरण राकेश वेदा ने किया है।The play '72 Miles', directed by Anil Ranjan Bhowmik, at the 32nd Theatre Festival of Vivechana. नाटक ‘72 मील’ 13 साल के एक बालक अशोक की कथा है। उसे जबरन बोर्डिंग में ले जाया जाता है, जहाँ से वह भागकर अपने घर जाने के लिए निकल पड़ता है। पैसे नहीं होने पर भूखा-प्यासा, घायल वह पैदल ही घर जाने की सड़क पर निकल पड़ता है। रास्ते में उसे राधक्का मां और उसके बच्चे मिलते हैं। गरीबी, लाचारी और भूख से परेशान इस परिवार के साथ अशोक का 72 मील का लंबा सफर तय होता है। इस बीच दिल को कचोटने वाली घटनाएं होती हैं।The play '72 Miles', directed by Anil Ranjan Bhowmik, at the 32nd Theatre Festival of Vivechana. जाति, गरीबी और शोषण के दंश को झेलते हुए जब यात्रा पूरी होती है तो मां राधक्का उसे अच्छी सीख और आशीर्वाद देकर घर भेजती है। अशोक बड़ा होकर संस्कृत का प्रोफेसर बन जाता है। ‘72 मील’ उपन्यास में अपनी आत्मकथा में वह अपनी उस मां को याद करता है जो फिर कभी नहीं मिली, पर उस मां द्वारा मिली शिक्षा, आशीर्वाद और प्यार हमेशा उसके साथ रहे। संपूर्ण नाटक में दर्शक मां और बच्चों के दुःख में शामिल होकर यात्रा करता रहता है।72 Mile cast on stage after the play इस नाटक में राणू और अशोक नाम के दो बच्चों के रोल एकाक्ष और इहान ने किए हैं। बच्चों ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया और नाटक खिल उठा। बच्चों की मां राधक्का का रोल प्रणिता भटेले तिवारी, सूत्रधार के रूप में बद्रीश पांडेय ने अपनी भूमिकाएं जिम्मेदारी से निभाईं। विभिन्न भूमिकाओं में चेतन जग्गी, संध्या तोमर, बच्ची अक्षदा तोमर, पुष्पेंद्र, प्रभातरंजन त्रिवेदी, चिंटू स्वामी बहुत अच्छे रहे। नाटक में विभिन्न स्थानों को दर्शाने के लिए अवधेश बाजपेयी द्वारा निर्मित पेंटिंग्स का उपयोग किया गया। नाटक में संगीत और गायन का बहुत युक्तिसंगत प्रयोग किया गया है। दर्शक नाटक के गीत गुनगुनाता रहता है।At the ceremony, Anil Ranjan Bhowmik, the director of the play '72 Miles', was honored. यह नाटक बहुत सरल, देशी आभा का नाटक था जिसे दर्शकों ने पूरी संवेदना से देखा। बच्चों के अभिनय ने दिल जीत लिया। नाटक में गरीबी, शोषण और अत्याचार को जिस कलात्मक तरीके से दिखाया गया वह प्रशंसनीय है। दर्शकों ने नाटक की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विवेचना के इस नाट्य समारोह ने यह भी साबित किया कि विवेचना ने बहुत प्रबुद्ध दर्शक तैयार किए हैं। वे केवल अच्छे नाटक देखना पसंद करते हैं, चाहे उनकी प्रकृति कोई भी हो। सभी दर्शकों ने नाटकों के चयन की जमकर प्रशंसा की।Tarang Auditorium, packed with an audience, at the Vivechna National Theatre Festival हर नाटक की अपनी एक विशिष्टता थी। नाटकों को सर्वश्रेष्ठ नाटक के पुरस्कार मिले हैं। सभी नाटक संवेदना के नाटक थे। इन नाटकों के पात्र अपनी कथा और प्रस्तुति से दर्शकों के दिलों को झकझोरते रहे। विवेचना के इस नाट्य समारोह ने फिर एक बार अपनी श्रेष्ठता को स्थापित किया। जबलपुर जैसे शहर में जहाँ नाटक के लिए धन संग्रह बहुत कठिन कार्य है, विवेचना इतने बड़े आयोजन को इतने वर्षों से आयोजित कर रही है यह वास्तव में प्रशंसनीय है। आगे पढ़िये – विवेचना नाट्य समारोह में प्रस्तुत नाटक ‘दि प्राइज़’ की विशेष रिपोर्ट https://indorestudio.com/vivechana-natya-samaroh-the-price-play-review-indore-studio/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास