Monday, November 23, 2026
Homeकला खबरेंविवेचना नाट्य समारोह (दूसरा दिन): ‘द फादर’ की मार्मिक प्रस्तुति

विवेचना नाट्य समारोह (दूसरा दिन): ‘द फादर’ की मार्मिक प्रस्तुति

कला प्रतिनिधि, इंदौर स्टूडियो। विवेचना के 32वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह के दूसरे दिन रेनिस्टांस थियेटर ग्रुप द्वारा मोहित त्रिपाठी के निर्देशन में ‘द फादर’ नाटक मंचित किया गया। यह फ्रेंच नाटककार फ्लोरियन ज़ेलर का नाटक है जिसके मंचन पूरी दुनिया में होते हैं। इसमें एक उम्रदराज पिता और उसकी बेटी के भावनात्मक रिश्ते की मार्मिक कहानी है। इसमें पिता की भूमिका में ख़ुद मोहित त्रिपाठी ने कमाल का अभिनय किया है। वे ही इस नाटक के अनुवादक और निर्देशक भी हैं।A scene from the play 'The Father', presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna.असल में यह नाटक उस बुज़ुर्ग आदमी की कहानी है जो भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) की गिरफ्त में आ चुका है। हर दृश्य में दर्शक अपने घर के बुज़ुर्ग को देखता है। यह नाटक पीड़ित व्यक्ति के अंदर की दुनिया से दिखाने की कोशिश करता है। नाटक बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और थोड़ी देर में दर्शक उस वृद्ध की दुनिया में चला जाता है। दर्शक खुद उस भ्रम, डर और अनिश्चितता को महसूस करते हैं, जिससे नाटक का मुख्य किरदार गुज़र रहा है।A scene from the play 'The Father', presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna. भारत में पहली बार यह हिंदी भाषा में हो रहा है। नाटक में मोहित त्रिपाठी के लाजवाब अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बुजुर्ग की लड़की के रूप में निकिता त्रिपाठी ने बहुत सुंदर तरीके से एक चिंतित बेटी के रोल को निभाया है। यह नाटक पिता और बेटी दोनों के संघर्ष और भावनात्मक रिश्ते की कहानी भी है। यह यादों, रिश्तों और इंसान की पहचान की एक बेहद मानवीय कहानी है।A scene from the play 'The Father', presented at the 32nd National Theatre Festival of Vivechna. इस नाटक की विशेषता यह है कि कथा एक रेखा में नहीं चलती। कई बार परिस्थितियाँ और पात्र बदलते हुए दिखाई देते हैं, जिससे दर्शक भी यह सोचने लगते हैं कि वास्तव में क्या सच है और क्या बुजुर्ग की कल्पना का हिस्सा है। डिमेंशिया से गुजर रहे बुजुर्ग के लिए उसके अतीत और वर्तमान एक-दूसरे में मिल जाते हैं। परिचित जगहें और लोग भी कभी-कभी अनजान लगने लगते हैं। यह इस नाटक की खूबसूरती है। यह नाटक कभी न भूलने वाला अनुभव रहा। हॉल पूरा भरा था। बहुत सारे दर्शकों ने अपने-अपने बुजुर्गों को फादर के रूप में देखा। पूरा नाटक बहुत मनोयोग से दर्शकों ने देखा। बाद में उन्होंने इस नाटक की ख़ूब प्रशंसा की। आगे पढ़िये – विवेचना नाट्य समारोह में पहले दिन की प्रस्तुति ‘गुड़िया की शादी’ –https://indorestudio.com/vivechna-natya-samaroh-mithyasur-gudiya-ki-shaadi-report/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

जावेद अहमद शाह ख़ान "अल-हिंदी" on रंगमंच की नई उड़ान…सौम्या व्यास