लोकप्रिय शायर राहत इंदौरी हाल ही में आईआईटी दिल्ली में आयोजित कवि सम्मेलन में विशेष आमंत्रित शायर के रूप में शिरकत करने पहुंचे। हमेशा की तरह उनकी मक़बूल ग़ज़लों को आईआईटी के नौजवान स्टूडेंट्स ने बेहद पसंद किया, जमकर तालियां बजाईं और बेहद खुश हुए। राहत साहब ने भी नौजवां जज़्बातों का पूरा खयाल रखा। उनके पहले शे’र से ही माहौल खुशगवार बन गया। अपने कहने के ख़ास अंदाज़ के लिये मशहूर इस चहेते शायर ने जैसे-जैसे ग़़ज़लें पढ़ीं, हर मिसरे पर दर्शकों की दाद मिली और मुशायरा परवान चढ़ता चला गया। नमोकार पोएट्री चैनल के इस वीडियो को देखकर आपको भी अंदाज़ा होगा कि क्यों साहित्यप्रेमी दर्शकों के साथ ही ये फ़नकार युवाओं का भी पसंदीदा शायर है।

